NEW English Version

गर्मी के मौसम में सुपर स्टार रितेश पांडेय लेकर आये “आम दशहरी”, गाना हुआ वायरल

सुपर स्टार रितेश पांडेय का नया गाना “आम दशहरी” आज रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा है. रितेश पांडेय का यह गाना बेहद रसीला और मनोरंजन से भरपूर है. गाने में रितेश पांडेय के साथ न्यू वाइस सेंसेशन शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी, जिनकी आवाज की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है. इस वजह से यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोग रिल्स भी खूब बना रहे हैं. गाना “आम दशहरी” रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. 

लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=5z5qtXMaq6E 

गाना “आम दशहरी” को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि गर्मियों में आम का मजा कौन नहीं लेना चाहता है. हमने अपने गाने के जरिये आम के स्वाद को लोगों तक लाने की कोशिश की है. उम्मीद है यह दर्शकों को खूब मजा देने वाली है. उन्होंने कहा कि गाने का कांस्पेट बेजोड़ है. यह हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी. इस गाने में मेरे साथ शिवानी सिंह ने बेहतरीन काम किया है. हम लोगों ने मिलकर एक अच्छा गाना लाया है. अब आप सबों से आग्रह है कि आप इस गाने को देखें और अपना खूब प्यार एवं आशीर्वाद दें. 

आपको बता दें कि रितेश पांडेय और शिवानी सिंह का गाना “आम दशहरी” गाना यूट्यूब पर 29 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी दिलचस्प है. इसमें रितेश पांडेय के साथ वन्नु द ग्रेट नज़र आ रही हैं. इस गाने के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं. गीतकार नीरज निर्मल हैं.  संगीतकार प्रकाश सोनी हैं. वीडियो डी.के सिंह हैं. डिजिटल रिशु पांडे हैं.

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »