NEW English Version

विज्ञापन पर नगर निगम ने कसा फ़िर शिकंजा

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने शहर की प्रमुख सड़कों चौराहों से नियम विरुद्ध अवैध लगी प्रचार सामग्री से शहर की सुंदरता में दाग लगाने वालो पर सख़्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने बिना अनुमति विज्ञापन, प्रचार सामग्री को शहर के मुख्य मार्गो से हटाने के लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव व मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह की देख रेख में क्विक एक्शन टीम गठित की है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि अवैध विज्ञापन और प्रचार सामग्री  मुख्य मार्गों पर जगह-जगह बिना अनुमति लगाने से शहर की सुंदरता खराब होती है शहर की सुंदरता में दाग लगाने वालों के विरुद्ध नगर निगम सख्त कार्यवाही करेगा इसके लिए नगरीय क्षेत्र में प्रभावी कदम उठाने के देखते हुए राकेश कुमार यादव अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह को इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 2 टीम बनाई गई है जो सुबह 5:00 से 8:00 बजे तक और रात 8:00 बजे से 12:00 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों से प्रचार सामग्री को हटाएंगे।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया बिना अनुमति किसी भी तरह की प्रचार सामग्री नगरीय क्षेत्र में लगाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है यदि कोई व्यक्ति बैनर पोस्टर होर्डिग विद्युत पोल पर कियास या सिमपैक लगाता है तो उसकी प्रचार सामाग्री को ज़ब्त करने के साथ-साथ ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है उनके विरुद्ध नोटिस और विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »