NEW English Version

एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स ने जया त्रिपाठी को ‘की रिलेशंस ग्रुप’ का प्रमुख बनाया

भारत की अग्रणी सामान्‍य बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स ने सुश्री जया त्रिपाठी को ‘की रिलेशंस ग्रुप’ का प्रमुख नियुक्‍त किया है। इस नई भूमिका में, सुश्री त्रिपाठी व्‍यवसाय के नये अवसरों और भागीदारियों के विस्‍तार का कामकाज देखेंगी। वे सेल्‍स टीम की ग्रोथ पर ध्‍यान देंगी और लाभ बढ़ाने के लिये हितधारकों के साथ कंपनी के रिश्‍तों को मजबूत करेंगी।

सुश्री त्रिपाठी को सामान्‍य बीमा, फैशन रिटेल और पर्यटन जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने का अनुभव है, जो इस नए पद में काम आएगा। उनकी विस्‍तृत पृष्‍ठभूमि में जानी-मानी संस्‍थाओं के साथ वरिष्‍ठ नेतृत्‍व की भूमिकाएं शामिल हैं। उन्‍होंने महिन्‍द्रा हॉलिडेज़, आईसीआईसीआई लोम्‍बार्ड, फॉरएवरमार्क डायमंड्स (डी बीयर्स ग्रुप) और आदित्‍य बिरला ग्रुप के साथ काम किया है। उन्‍होंने इन संस्‍थाओं के व्‍यवसाय एवं रणनीतिक विकास में उल्‍लेखनीय योगदान दिया है। सुश्री त्रिपाठी के पास बिजनेस मैनेजमेंट (मार्केटिंग) में सिम्‍बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का पोस्‍ट ग्रेजुएट डिप्‍लोमा है।

एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स के सीबीओ श्री राकेश कौल ने कहा, ‘‘हम एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स परिवार में जया का स्‍वागत करते हुए खुश हैं। हमें विश्‍वास है कि अपने गहन अनुभव और प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड के साथ वे हमारे व्‍यावसायिक लक्ष्‍यों को आगे बढ़ाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।’’

अपनी नियुक्ति पर सुश्री जया त्रिपाठी ने कहा, ‘‘मैं ‘की रिलेशंस ग्रुप’ की प्रमुख के रूप में एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स का हिस्‍सा बनकर बहुत उत्‍साहित हूँ। इस नई भूमिका में, मैं रणनीतिक भागीदारियों को बढ़ावा देने और कंपनी की तरक्‍की में योगदान करने के लिए अपने अनुभव का इस्‍तेमाल करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ।’’

सुश्री त्रिपाठी की नियुक्ति एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स की प्रतिबद्धता दिखाती है कि कंपनी अपने नेतृत्‍व दल को मजबूत करते हुए भागीदारों तथा ग्राहकों को महत्‍व प्रदान करना चाहती है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »