NEW English Version

सी.बी.एस.ई. कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम में अदिति यादव तथा 10 वीं में हर्षित मौर्या ,प्रांजल मिश्रा ने बढ़ाया मान ,रहे सर्वोच्च

सी.बी.एस.ई. कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणामों में संत अतुलानंद कॉन्वेण्ट स्कूल कोइराजपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल कर अपना इतिहास दोहराया है। कक्षा 12 कला वर्ग की छात्रा अदिति यादव ने 98 प्रतिशत अंको के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में आयुष जयसवाल ने 97.6 प्रतिशत अंक तथा जिया सिंह ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इतिहास ,राजनीति शास्त्र ,वाणिज्य एवं संगीत -कला विभाग में कुल 20 विद्यार्थियों ने शत – प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान) के छात्र सौरव कुमार 97.4 प्रतिशत अंक पाकर अपने वर्ग में सर्वोच्च रहे। विज्ञान वर्ग में ही प्रियंका रॉय ने 95.8 प्रतिशत अंक तथा श्रुति सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता प्राप्त की और विद्यालय एवम् अपने अभिभावक का नाम रौशन किया। इसी क्रम में ईशांत पटेल और सुयश पांडेय विज्ञान (गणित) वर्ग में 96 प्रतिशत अंको के साथ सर्वोच्च रहे।

वाणिज्य वर्ग में शिवांश जायसवाल ने 97.2 प्रतिशत सर्वोच्च अंक प्राप्त किया। इसी क्रम में वाणिज्य वर्ग की छात्रा वर्तिका सिंह ने 96.6 प्रतिशत तथा उर्वशी सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
कक्षा 12 में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल विद्यार्थी 17 तथा 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 107 से भी ज़्यादा रहे।

कक्षा 10 वीं के सी.बी.एस.ई. परीक्षा परिणामों में भी कोइराजपुर शाखा के सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का परचम लहराया। कक्षा 10 के छात्र हर्षित मौर्या 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च रहे और इसी क्रम में नमन राज जायसवाल ने 98.2 प्रतिशत अंक तथा प्रांजल मिश्रा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। अदिति चौबे तथा शिवांगी पांडेय ने 97.8 प्रतिशत और कुशाग्र रघुवंशी ने 97.2 प्रतिशत अंक व अभिनव पांडेय ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इस श्रृंखला की कड़ी में चार चाँद लगा दिया।

कक्षा 10 के 37 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए वहीं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 197 रही। कक्षा 10 के विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 15 रही।
संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी तथा निदेशिका डॉ वंदना सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों के पूर्ण समर्पण, लगन तथा कर्त्तव्यनिष्ठ साधना को उनकी अप्रतिम सफलता का प्रतिफल बताया और उन्हें और उनके अभिभावको को अनेकानेक शुभकामनाएँ प्रदान की और कहा कि ये मंजिल नहीं है पड़ाव मात्र है अभी काशी का और देश का नाम रौशन करना आप सभी की नैतिक ज़िम्मेदारी है । विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने अत्यंत हर्षित और भावुक मन से सभी मेधावियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई दी एवम् उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »