NEW English Version

मतदान में समाज के हर वर्ग की साझेदारी आवश्यक: मनीष सिंह

किन्नर समाज ने लिया शत प्रतिशत मतदान करने का शपथ

उमाकांत सर्विस फाउंडेशन के लक्षित परियोजना (टीआई) कार्यालय, खजूरी, वाराणसी के प्रांगण में बडी संख्या में किन्नर समाज के लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने तथा समाज के अन्य वर्गों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए डॉ. मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता, एआरटी सेंटर, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू, मनीष सिंह, क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर वाराणसी क्लस्टर, जितेंद्र सिंह, निदेशक उमाकांत सर्विस फाउंडेशन, बबिता सिंह, परियोजना प्रबंधक उमाकांत फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से प्रतिज्ञा दिलाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज तिवारी ने कहा कि मतदान का कम प्र​तिशत लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं होता इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है कि मतदान के इस महापर्व में अपने, अपने परिवार एवं समाज का शत प्रतिशत मतदान करना सुनिश्चित कराएं।

इस अवसर पर मनीष सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को एचआईवी-एड्स के संक्रमण के कारणों तथा उससे बचाव के बारे में विस्तार से बताते हुए शत प्रतिशत मतदान हेतु उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि गैर सरकारी संस्थाओं का समाज को दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए हम सभी गैर सरकारी संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करके अपने सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओएससी (टीजी) के प्रीति चौहान, अनामिका यादव, नितिन वर्मा, विकास पटेल उमाकांत सर्विस फेडरेशन की रुबीना बानो, प्रिया, प्रतीक्षा पांडेय अंकित सिंह, पंकज कुमार व मोसिम ने मुख्य भूमिका अदा किया

कार्यक्रम का संचालन उमाकांत फाउंडेशन के संजय सिंह तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन वन स्टॉप सेंटर (टीजी) के सौरभ सिंह ने किया।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »