NEW English Version

अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से केरालिया गाँव में पानी की किल्लत खत्म

जैसलमेर जिले की भौगोलिक और पर्यावरणीय स्थिति के कारण यहाँ औसत वर्षा 200-300 मिमी या इससे भी कम रहती है। इस कारण मानव और जीव-जंतुओं के लिए पीने के पानी की समस्या गंभीर बनी रहती है। अदाणी ग्रुप इस समस्या के समाधान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अदाणी फाउंडेशन ने जल संरक्षण मुहिम के तहत जैसलमेर जिले में 28 तालाबों का जीर्णोद्धार करवाया है, जिससे करीब 1.5 लाख क्यूबिक मीटर पानी की संग्रह क्षमता बढ़ाई गई है।

अदाणी फाउंडेशन ने केरालिया गाँव में भी तालाब का जीर्णोद्धार करके लोगों, पशुओं और वन्यजीवों के लिए पीने योग्य पानी की व्यवस्था की है। इसके साथ ही, अदाणी द्वारा केरालिया गाँव के ग्रामीणों को पीने योग्य नहर का पानी पहुँचाने में सहयोग प्रदान किया है। नेडान ग्राम पंचायत से राजस्व गाँव केरालिया के जीएलआर तक लाखों रुपए की लागत से 5 किमी की पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है। संबंधित विभाग द्वारा जीएलआर से पानी के कनेक्शन कर घर-घर तक पानी पहुँचाया जाएगा, जिससे समस्त गाँववासियों में खुशी की लहर है।

इसके अलावा, केरालिया गाँव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए टीन शेड, वॉटर कूलर, खेल सामग्री और अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। इस सत्र में विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया जाएगा।

अदाणी ग्रुप जिले में जल संकट एवं अन्य समस्याओं से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »