NEW English Version

100% मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित हुआ 100 गेंदों का दिव्यांग- किन्नर क्रिकेट मैच

भारतवर्ष में पहली बार शत प्रतिशत मतदाताओं के जागरूकता हेतु “स्व रामचंद्र विट्ठल भाई पुजारा स्मृति” “100% मतदाता जागरूकता” 100 बाल क्रिकेट प्रतियोगिता *दिव्यांग- किन्नर क्रिकेट ट्रॉफी* जय नारायण इंटर कॉलेज रामापुरा, वाराणसी के मैदान पर खेला गया। मैच का आयोजन उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन एवं गुलशन एकता सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। सक्षम 11 (किन्नर) व  समर्थ 11 (दिव्यांग) के बीच टास हुआ सक्षम (किन्नर) टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सक्षम टीम (किन्नर) ने कुल 45 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें काजल ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। समर्थ- 11(दिव्यांग) की ओर से बोलिंग करते हुए चरण सिंह पाल ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए ।

जवाब में बल्लेबाजी करते हुए समर्थ 11(दिव्यांग) ने बिना विकेट खोए 3.02 ओवर में ही मैच को जीत लिया सुबोध राय ने सर्वाधिक 38 रनों की पाली खेली जिसमें 4 चौके एवं 3 छक्के लगाए।

दिव्यांग क्रिकेट टीम ने अपनी विजेता ट्रॉफी को किन्नर क्रिकेट टीम को सौप कर लोगों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर किन्नर क्रिकेट टीम की कप्तान सलमा तथा दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान सुबोध राय ने आगे भी आपस में क्रिकेट मैच खेलने का आश्वासन दिया।

मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह कबीले का तारीफ था चौके एवं छक्के का बौछार देखकर उपस्थित जन समुदाय स्तब्ध रह गया। मैच का शुभारंभ नीलू मिश्रा ने दो गेंद  खेल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि निर्मोही अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी माँ ने विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि किन्नर जनों का राज्य एवं राष्ट्र स्तरीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह का संचालन सुमित सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन गुजरात से आई निकिता पुजारा ने किया।

दिव्यांग बंधु डॉ. उत्तम ओझा ने इस अवसर पर कहा कि यह मैच से मतदाताओं को जागरूक करने का इतिहास रचेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जैश पुजारा, मिलन, डॉ मनोज तिवारी, डॉ विनीत ओझा, प्रदीप सोनी, नमिता सिंह, मदन मोहन बर्मा, प्रदीप राजभर उपस्थित रहे। आशीष सेठ एवं अमूल उपाध्याय ने शानदार कमेंट्री किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »