NEW English Version

तमिल के बाद अब हिंदी में धमाल मचाने आ रही ‘अरनमनई 4’

बावेजा स्टूडियोज़ ने कार्मिक फिल्म्स के साथ साझेदारी में ब्लॉकबस्टर हिट ‘अरनमनई 4’ की हिंदी डब रिलीज़ की घोषणा की है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के तमिल संस्करण को दर्शकों से अपार प्रशंसा मिली, जिसका प्रीमियर 3 मई को हुआ था, इसे देखते हुए मेकर्स ने इसे हिंदी में डब करने का फैसला किया। 31 मई, 2024 से यह फिल्म हिंदी भाषी दर्शकों को आकर्षित करने के लिए सिनेमाघरों में उपलब्ध होगी।

‘अरनमनई 4’ पूर्वी भारतीय कहानियों की परंपराओं की कहानी बयाँ करती है, जो डरावने भूत बाक पर केंद्रित है। फिल्म मे तमिलनाडु के कोवूर में पारिवारिक परिवेश में अच्छी और बुरी ताकतों के बीच महत्वपूर्ण जंग को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने रोमांच और हास्य का बेहद शानदार मिश्रण पेश किया है। फिल्म में ई. कृष्णासामी का कैमरा वर्क और हिप हॉप तमिझा का शानदार साउंडट्रैक इसमें चार चाँद लगाने का काम करता है।

फिल्म का निर्देशन सुंदर सी द्वारा किया गया है, जो फिल्म में मुख्य किरदार भी निभा रहे हैं। वहीं, यह साजिद कुरैशी, सुशील
लावानी, खुशबू सुंदर और एसीएस अरुण कुमार द्वारा निर्मित है। अन्य मुख्य कलाकारों की में रामचन्द्र राजू, संतोष प्रताप,कोवई सरला, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश और के.एस. रविकुमार के नाम शामिल हैं। बावेजा स्टूडियोज़ और कार्मिक फिल्म्स पूरे भारत के दर्शकों को इस ब्लॉकबस्टर हिट के रहस्य, हास्य और उत्साह का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

दर्शकों से इस फिल्म को काफी प्रशंसा मिल रही है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ‘अरनमनई 4’ बम्पर बिजनेस कर रही
है। यह फिल्म अब तक दुनिया भर में 100 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई कर चुकी है।

तो, देखना न भूलें हिंदी में ‘अरनमनई 4’, जो 31 मई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »