NEW English Version

राज्यपाल सिक्किम महामहिम लक्ष्मण आचार्य जी को डॉ. मनोज तिवारी ने स्वलिखित पुस्तक किया भेंट

सिक्किम के राज्यपाल महामहिम श्री लक्ष्मण आचार्य जी को डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने अपनी स्वलिखित पुस्तक दिव्यांगता: समग्र उपागम भेंट किया जिसे राज्यपाल महोदय ने सहर्ष स्वीकार करते हुए डॉ तिवारी को शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में और समाज उपयोगी पुस्तकों की रचना हेतु प्रोत्साहित किया।

इस पुस्तक में दिव्यांगजनों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक, मनोवैज्ञानिक सहित अनेक आयामों पर चर्चा की गई है विदित हो कि डॉ मनोज कुमार तिवारी द्वारा 10 पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है। डॉ तिवारी मानसिक स्वास्थ्य, मनोचिकित्सा, परामर्श, शिक्षा मनोविज्ञान, एचआईवी /एड्स एवं दिव्यांगता के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय स्तर के शोध पत्रों का प्रकाशन भी किया है। डॉ मनोज सामाजिक जागरूकता हेतु विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं तथा समाचार पत्रों में सतत् रुप से लेखन का कार्य करते रहते हैं अब तक इनके 60 से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं, उनके लेख न केवल भारत में बल्कि कनाडा, अमेरिका, नेपाल एवं अन्य देशों में भी प्रकाशित किए जाते हैं।

लेखन के साथ ही साथ डॉ तिवारी सामाजिक उत्थान के विभिन्न कार्यक्रमों में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते रहते हैं। वे रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, सीआरपीएफ, एनडीआरफ, उत्तर प्रदेश पुलिस/पीएसी बल, बंदीजनों, विद्यार्थियों, दिव्यांगजनों के तनाव प्रबंधन हेतु नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श शिविरों का सतत् रुप से आयोजन करते रहते हैं। डॉ मनोज तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि राज्यपाल महोदय से प्राप्त शुभकामना नई पुस्तकों की रचना हेतु ऊर्जा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ उत्तम ओझा, प्रो. अरविंद जोशी, डॉ तुलसीदास, अजीत श्रीवास्तव, राजेश उपाध्याय, मनीष सिंह, पवन कुशवाहा व अन्य गणमान्य लोगों ने डॉ मनोज तिवारी को शुभकामनाएं दी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »