NEW English Version

एटूज़ेड की आग पर पाया काबू – नगर निगम का पूरा अमला रहा मुस्तैद

गत रात्रि अलीगढ़ नगर निगम के कूड़ा डलाव पॉइंट ए टू ज़ेड प्लांट में भीषण आग पर नगर निगम और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी की बदौलत 16 घन्टे से भी कम समय पर काबू पा लिया गया है। ए टू ज़ेड प्लांट में लगी आग लगभग 95 प्रतिशत शांत हो गयी है अब इस आग के शांत हो जाने के बाद निकलने वाला धुंआ नगर निगम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्वास्थ्य विभाग के लिए एक चेलेंज है। बीती रात लगी भीषण आग को देखते हुए एडीएम सिटी अमित भट्ट अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ चीफ़ फायर ऑफिसर अरविंद कुमार जीएम जल अनवर ख्वाजा अधिशासी अभियंता अजयराम सहायक अभियंता जल लक्ष्मण सिंह ज़ेडएसओ रामानंद त्यागी, सीवीओ राजेश वर्मा जेई नरेंद्र पीआरओ अहसान रब अंकित सिंह प्लांट हैड एहसान सेफी ने मौके पर कैम्प किया।

गुरुवार सुबह नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अजय राम के साथ ए टू ज़ेड का निरीक्षण किया. मौके पर नगर आयुक्त अमित आसेरी ने भीषण आग को रिकॉर्ड 16 घन्टे से पहले शांत करने पर नगर निगम और फायर बिग्रेड टीम की हौसलाअफजाई करते हुए कहा निश्चित रूप से भीषण आग को देखकर लग रहा था इसको बुझाने में कई दिन लगेंगे लेकिन नगर निगम और फायर बिग्रेड की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए असंभव कार्य को संभव कर दिखाया।

नगर आयुक्त ने कहा निश्चित रूप से रिकॉर्ड समय में इस भीषण आग को बिना किसी जनहानि के काबू पाया जाना सराहनीय है भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए ए टू ज़ेड कचरा प्लांट के चारो ओर तकनीकी परीक्षण के बाद 10 समरसेविले व चारो ओर वाटर हाइडेंड तत्काल लगवाने के लिये कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग से डॉ अशोक आनंद ने बताया कि संभवतः आग पर काबू पा लिया गया लेकिन इससे निकलने वाले धुएं से वायु प्रदूषण नियंत्रण को देखते हुए ए टू ज़ेड के आस पास के नागरिकों से अपील की जाती है घर में रहे आवश्यकता होने पर ही घर से मास्क लगाकर निकले, प्रदूषित वायु से बचाव के लिए नाक में प्राकतिक तेल डालें आँख में जलन होने पर निकटता चिकित्सा सुविधा ले नगर निगम आपकी सेवा में तत्पर है।

चीफ़ फायर ऑफिसर अरविंद कुमार ने बताया कि भीषण आग पर जल्द से जल्द से काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव के लिये नगर निगम की 20 गाड़ी 60 कर्मचारी और फायर ब्रिगेड से 8 फायर बिग्रेड गाड़ी व 40 जवानों की मदद से असंभव दिखाई दे रही आग को बुझाने में क़ामयाबी मिली जिस तरह की आग थी उसको शांत करने में 7 से 10 दिन लग जाते है चाहे दिल्ली के ग़ाज़ीपुर व नोएडा कूड़ा प्लांट में लगी आग का उदाहरण इसका प्रमाण है लेकिन बहुत ही कम समय में ए टू ज़ेड प्लांट की आग पर काबू पाया गया।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »