NEW English Version

पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को संगठित कर एक्सिस बैंक ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

भारत के निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को संरक्षित करने और वहनीयता को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत कई पहलों का आयोजन किया। लोगों के बीच पर्यावरण संबंधी चेतना और ज़िम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए, एक्सिस बैंक ने ‘ओपन फॉर द प्लैनेट क्लीन-ए-थॉन’ का आयोजन किया, जिसमें देश के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर सफाई अभियान, आवासीय कल्याण संघों (आरडब्ल्यूए), मॉल और क्लबों में जागरूकता कार्यक्रम और कर्मचारी से जुड़ाव संबंधी गतिविधियां शामिल रहीं।

मुंबई, पुणे, वाराणसी, नई दिल्ली, गुवाहाटी, बेंगलुरु और हैदराबाद स्थित 23 सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर 5 से 12 जून, 2024 तक एक सप्ताह तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बैंक ने ऐतिहासिक स्मारकों और प्रमुख स्थलों, जैसे- बांद्रा कार्टर रोड, माहिम समुद्र तट, जापानी गार्डन, कलंगुट समुद्र तट, वाराणसी घाट, काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और फोर्ट कोच्चि आदि के संरक्षण, सुरक्षा और जीर्णोद्धार के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए गैर-सरकारी संगठनों के साथ गठजोड़ किया है। इस अभियान में बैंक के कर्मचारी, ग्राहक, स्थानीय समुदाय, पर्यावरण कार्यकर्ता, स्थानीय अधिकारी और स्वयंसेवक भाग लेंगे। कार्यक्रम की पहुंच बढ़ाने के लिए, बैंक 18 आवासीय कल्याण संघों (आरडब्ल्यूए), 9 मॉल, 2 क्लब और 5 सिनेमा हॉल सहित 34 चुनिंदा स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चलाएगा। इस गतिविधि के तहत प्रतिभागी सिम्युलेटेड एन्वायर्नमेंट में प्रतिष्ठित भारतीय स्मारकों की वर्चुअल सफाई के गेम में भाग ले सकेंगे। 

एक्सिस बैंक की अध्यक्ष और ब्रांच बैंकिंग प्रमुख, अर्निका दीक्षित ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए, कहा, “एक्सिस बैंक में, हमारा मानना है कि हर छोटी पहल हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने में बड़ा बदलाव ला सकती है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस पर, हम अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और सामुदायिक भागीदारों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए एकजुट कर रहे हैं, जो सार्थक बदलाव ला सकती हैं। हम न केवल अपने आस-पास की सफाई कर रहे हैं, बल्कि हम साझा ज़िम्मेदारी की भावना और हरित भविष्य की आशा का पोषण भी कर रहे हैं। हमारे सामूहिक प्रयास अगली पीढ़ी को भविष्य की सुरक्षा के लिए हमारे पर्यावरण की रक्षा के महत्व के बारे में जानकारी भी देंगे।” 

एक्सिस बैंक ने अपने मुंबई कार्यालय में कुछ पहलों- गेम्स, पज़ल, वर्ड सर्च चैलेंज और क्विज़ के रूप में शिक्षाप्रद कार्यक्रम और एनजीओ के पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए प्रदर्शनी आदि का आयोजन भी किया है। यह कार्यक्रम हमारे पर्यावरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और कर्मचारियों को अपेक्षाकृत अधिक वहनीय भविष्य की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु तैयार किया गया है।

पिछले साल, विश्व पर्यावरण दिवस पर, एक्सिस बैंक ने 3700 से अधिक उत्साही प्रतिभागियों की भागीदारी दर्ज की, जिन्होंने भारत के 18 शहरों में 25 जलाशयों की सफाई करने के लिए श्रमदान किया और 12,794 किलोग्राम कचरा इकट्ठा किया। इस उल्लेखनीय प्रयास को “एक सप्ताह तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के दौरान अधिकतम जलाशयों की सफाई” और “कई शहरों में जलाशयों से अधिकतम मात्रा में (किलोग्राम) इकट्ठा किए गए कचरे” के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई थी।

विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के लिए एक्सिस बैंक की पहल, कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी और सतत विकास के प्रति इसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एक्सिस बैंक इन व्यापक प्रयासों के माध्यम से पर्यावरणीय वहनीयता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनर्स्थापित कर रहा है, जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमारी पृथ्वी के पुनरुद्धार और उसकी रक्षा करने के वैश्विक प्रयासों के साथ अनुरूप है।

स्वच्छता अभियान के अंग बने पर्यटन स्थलों की सूची –

जिन स्थानों पर गतिविधियों का आयोजन हुआशहर का नाम
बांद्रा कार्टर रोडमुंबई
माहिम बीचमुंबई
दक्कन नदी पात्रापुणे
कलंगुटे बीचगोवा
ईको पर्ककोलकाता
वाराणसी घाटवाराणसी
जापानी गार्डननागपुर
ताजपुर समुद्र तटताजपुर
काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यानगुवाहाटी
पुरी समुद्र तटपुरी
पतरातू घाटी एवं डैमरांची
माल रोडशिमला
क़ुतुब मीनारदिल्ली
अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियमजयपुर
कैलाशगिरी हिलविशाखापत्तनम
ऋषिकोंडा समुद्र तटविशाखापत्तनम
नंदी हिल्सबेंगलुरु
सुल्तान बाथेरीबेंगलुरु
मालपे समुद्र तटउडुपी
गोलकुंडा फोर्टहैदराबाद
दुर्गम चेरुवुहैदराबाद
फोर्ट कोच्चीएर्नाकुलम
चेराई समुद्र तटएर्नाकुलम

Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »