NEW English Version

दो दिलों का एक सफर: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स का खूबसूरत ब्राइडल ज्वेलरी कलेक्शन 2024 ‘प्यार का गठबंधन’ लॉन्च

भारत के प्रमुख ज्वेलरी रिटेलर, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स को लगातार चौथे वर्ष टीआरए की ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट 2024 में भारत के दूसरे सबसे भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड के रूप में नामित किया गया है। इस तर्ज पर आगे बढ़ते हुए, 80 वर्षों से अधिक की विरासत और 159 से अधिक स्टोर्स की ख्याति वाले इस ब्रांड ने अपना नया ‘प्यार का गठबंधन 2024’ ब्राइडल ज्वेलरी कलेक्शन लॉन्च किया है। इस कलेक्शन की प्रत्येक ज्वेलरी सदाबहार है, जो कभी खत्म न होने वाले शाश्वत प्रेम को बयाँ करती है और ‘हमेशा एक साथ’ रहने के वादे की प्रतीक है। ग्राहक https://sencogoldanddiamonds.com/ पर विशेष गठबंधन कलेक्शन देख सकते हैं। गठबंधन की परिभाषा शादी की रस्मों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह उस प्यार का प्रतिनिधित्व करती है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी सबसे अच्छी यादों के रूप में साथ-साथ चलेगा।

यह कलेक्शन ‘एक गाँठ’ के माध्यम से प्यार के खूबसूरत सफर, स्नेह से भरी नज़रें, मीठी-सी मुस्कान, हर दिन एक-दूसरे की देखभाल के भाव और अच्छे एवं बुरे समय में साथ चलने वाले सच्चे हमसफर के रूप में दो दिलों और भाग्य को एक साथ बाँधता है।

‘प्यार का गठबंधन’ ब्राइडल ज्वेलरी कलेक्शन के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, सुश्री जोइता सेन, डायरेक्टर और हेड- मार्केटिंग एवं डिज़ाइन, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स, ने कहा, “सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स अपने खूबसूरत हेंडीक्राफ्ट ब्राइडल ज्वेलरी कलेक्शन, गठबंधन की पेशकश के माध्यम से प्यार की नई परिभाषा बुन रहा है। भारत की तमाम दुल्हनों के लिए डिज़ाइन किया गया यह कलेक्शन अनूठी परंपराओं और प्राथमिकताओं को दर्शाता है। गठबंधन, सेंको की ओर से उन सभी नए रिश्तों के लिए सौगात है, जो जीवन भर साथ चलने के वादे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। ग्राहकों के लिए पोल्की, कुंदन, एंटीक, हीरे और सोने की ब्राइडल ज्वेलरी की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। आप इस उत्कृष्ट शिल्प कौशल को सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के स्टोर और उनकी वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं। यह कलेक्शन हर बजट और पसंद को पूरा करता है, जिसकी शुरुआती कीमत 2,50,000 रुपए है।”  


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »