NEW English Version

“किसी सरल और विनम्र व्यक्ति की तुलना में नकारात्मक किरदार निभाना आसान है”: आकाश आहूजा

जैसे-जैसे सोनी सब के आगामी शो ‘बादल पे पांव हैं’ का लॉन्च करीब आ रहा है, दर्शक उत्सुकता से बानी के सफर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो एक मेहनती मध्यमवर्गीय पंजाबी लड़की है, जिसका किरदार अमनदीप सिद्धू निभा रही हैं। महत्वाकांक्षा और दृढ़ संकल्प से भरी बानी, जीवन में सामने आने वाली दिक्कतों के बावजूद अपने परिवार के जीवन की स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए तैयार है और उनके साथ कास्ट में शामिल हो रहे हैं आकाश आहूजा, जो रजत खन्ना की भूमिका निभा रहे हैं।

शो के प्रीमियर से पहले, आकाश आहूजा ने अपने किरदार के पहलुओं, चंडीगढ़ में शूटिंग के अपने अनुभव, निर्माता सरगुन मेहता और रवि दुबे के साथ काम करने के अनुभव आदि के बारे में जानकारी साझा की।

क्या आप हमें बादल पे पांव हैं में अपने किरदार रजत खन्ना के बारे में बता सकते हैं? आपको इस भूमिका में कौन–सी बात अच्छी लगी?

मेरा किरदार रजत एक सीधा-सादा, साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति है और जीवन की सरल खुशियों से संतुष्ट है। रजत एक छोटा-सा व्यवसाय चलाता है, और वह मुख्य रूप से अपने प्रियजनों की खुशी और कल्याण पर ध्यान देता है। उसके और उसके परिवार के पास जो कुछ भी है, उससे वे सभी काफी संतुष्ट हैं। इस भूमिका को लेकर जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई, वह रजत की ईमानदारी और विनम्र स्वभाव को प्रदर्शित करने का अवसर था, जो मध्यवर्गीय आदर्शों और आकांक्षाओं के सार का प्रतिनिधित्व करता है।

रजत को एक सरल और साधारण व्यक्ति बताया गया है। आप इस तरह के विनम्र और भरोसेमंद किरदार को कैसे निभा रहे हैं?

विनम्र और भरोसेमंद किरदार रजत का किरदार निभाना, मुझे दूसरे स्वभाव जैसा लगता है। मुझे रजत में काफी हद तक अपना ही स्वरूप दिखाई देता है, क्योंकि वह सरल मूल्यों वाला साधारण लड़का है। ज्यादा जटिल भूमिकाओं के विपरीत, रजत की ईमानदारी उसके दैनिक बर्ताव में झलकती है, जिससे उससे जुड़ना आसान हो जाता है। रजत की भूमिका को जीवंत करने के लिए, मैंने खुद के अनुभवों से प्रेरणा ली है, और मैं उसके वास्तविक और सीधे स्वभाव के प्रति सच्चा रहता हूँ।

‘बादल पे पांव हैं’ और इसकी थीम के कौन–से पहलू आपको सबसे ज्यादा पसंद आए?

बादल पे पांव हैं को लेकर जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई, वह है इसकी प्रेरक अवधारणा। बानी, बड़े सपनों वाली छोटे शहर की लड़की है, और भले ही उसे अपने परिवार से पर्याप्त समर्थन नहीं मिलता है, ऐसी तमाम दिक्कतों के बावजूद वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यह एक दमदार संदेश है कि महत्वाकांक्षा की कोई सीमा नहीं होती और हर कोई अपने सपनों को पूरा करने का मौका पाने का हकदार है।

रजत का किरदार निभाते हुए आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, और आपने इस भूमिका के लिए कैसे तैयारी की?

रजत का किरदार निभाते हुए, मुझे शुरुआत में किसी खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा। उसके जीवन में बानी के आने तक, वह एक साधारण व्यक्ति है और अपने जीवन से संतुष्ट है। उनके रिश्ते से जटिलताएँ बढ़ जाती हैं, क्योंकि बानी अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास करती है, जबकि रजत जीवन से संतुष्ट रहता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, चुनौतियाँ भी बढ़ती जाएँगी, लेकिन ये ही भूमिका को दिलचस्प भी बनाएँगी।

अमनदीप सिद्धू के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?

अमनदीप के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा है। हम लगभग एक महीने से साथ में शूटिंग कर रहे हैं, और यह अच्छा रहा है। हम दोनों ही इस उद्योग में पेशेवर हैं, मेरे पास भी एक दशक से अधिक समय का अनुभव है। हम सेट पर पेशेवर और तालमेलपूर्ण माहौल बनाए रखते हुए आपसी समझ शेयर करते हैं।

आपको चंडीगढ़ में शूटिंग के बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद आया, और यह शो के समग्र विषय में कैसे योगदान देता है?

मेरे लिए चंडीगढ़ में शूटिंग करने का अनुभव शानदार रहा है, मुख्यतः क्योंकि इससे मुझे दिल्ली में अपने परिवार के करीब रहने का मौका मिलता है। हाल ही में, हमारे परिवार में एक नया सदस्य शामिल हुआ है, मैं उनके साथ ज्यादा वक्त बिताने के लिए बहुत उत्साहित हूँ। इसके अलावा, चंडीगढ़ का उत्साही माहौल और पंजाबी संस्कृति शो की थीम से पूरी तरह मेल खाती है, जो पंजाबी परिवार के हमारे प्रदर्शन को प्रामाणिक बनाता है।

रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर कैसा महसूस हो रहा है?

रवि और सरगुन सम्मानित पेशेवर हैं, जिनका अनुभव काफी समृद्ध है। उन्होंने हाल के वर्षों में कुछ बेहतरीन शोज़ दिए हैं। उनका व्यावहारिक दृष्टिकोण उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। वे प्रोडक्शन से लेकर एपिसोड के निर्देशन और कहानी तैयार करने तक, हर पहलू में गहराई से शामिल होते हैं। प्रोजेक्ट में शामिल हम सभी के लिए निर्माताओं के समर्पण और कड़ी मेहनत को देखना प्रेरणादायक है।

रजत की एन्ट्री बानी के सफर को कैसे प्रभावित करेगी, और उसके सपनों को पूरा करने की राह को कैसे आकार देगी?

जहाँ बानी बड़े सपने देखती है और आसमान की नई ऊँचाइयों को छूना चाहती है, वहीं रजत की मौजूदगी स्थिरता और संभावनाओं की भावना प्रदर्शित करती है। वह उसे ज़मीन से जोड़े रखता है और यह सुनिश्चित करता है कि वह अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों और अवसरों के बीच अपनी राह से न भटके। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि उनका सफर कैसे आगे बढ़ता है।

‘बादल पे पांव हैं’ देखते रहें सोमवार-शनिवार शाम 7:30 बजे से, केवल सोनी सब पर


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »