NEW English Version

दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में योग करने उमड़ा जनमानस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अलीगढ़ नगर निगम द्वारा कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में पतंजलि योग पीठ स्थानीय पार्षद और नागरिकों के सहयोग से योग शिविर का आयोजन भव्य रूप से किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हैबिटेट सेंटर में सुबह 6:00 बजे से शुरू हुई योग शिविर में महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त अमित आसेरी पार्षद संजय पंडित राजबहादुर गुप्ता विनीत यादव रवि गौतम सहित नगर निगम अधिकारी और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। योग शिविर में पार्षद/अधिकारी/कर्मचारियों ने रोज़ाना योग को आदत बनाने का संकल्प लिया। महापौर ने ओजस्वी प्रधानमंत्री जी को शुभकामनाएं दी।

पतंजली योग पीठ से आये योग गुरुओं ने योग शिविर में सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसन, सुबह खाली पेट पानी का सेवन करने, ग्रीन टी दिन में दो बार लेने, ब्लड प्रेशर कम करने, शुगर नार्मल करने, मोटापा कम करने, चेहरा चमकदार रखने के लिए कई आसन व बिंदुओं पर जानकारी नगर निगम पार्षद अधिकारी कर्मचारियों को दी।पतंजली योग पीठ से आये योग गुरुओं ने योग शिविर में सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसन, सुबह खाली पेट पानी का सेवन करने, ग्रीन टी दिन में दो बार लेने, ब्लड प्रेशर कम करने, शुगर नार्मल करने, मोटापा कम करने, चेहरा चमकदार रखने के लिए कई आसन व बिंदुओं पर जानकारी नगर निगम पार्षद अधिकारी कर्मचारियों को दी।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने योग करते हुए योग को निरोग रहने का सबसे आसान तरीका बताया और देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री जी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा देश के माननीय प्रधानमंत्री की सार्थक पहल से हिंदुस्तान योग की मदद से निरोगी हो रहा है योग को जन्म देने से हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। यह हमारे तनावपूर्ण जीवन के लिए एक बड़ी राहत प्रदान करता है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा आज की तनावपूर्ण भाग दौड़ भरी जिंदगी में योग एक ऐसा मंत्र है जिसकी मदद से हम निरोगी रह सकते हैं अपनी जीवन शैली में कम से कम 15 मिनट योग करने से शरीर निरोगी रहेगा। नगर आयुक्त ने अपने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अपनी दिनचर्या में योग को आदत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी के सार्थक प्रयासों से-पूरी दुनिया ने प्राचीन भारतीय कला योग को अपना रहे है।

योग शिविर में सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चन्द्र महाप्रबंधक अनवर ख्वाजा मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंगबहादुर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अजय राम प्रभारी लेखाधिकारी भारतेंदु दुबे सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह कर अधीक्षक राजकिशोर कमल, बेचैन सिंह जेडएसओ रामानंद त्यागी दलवीर सिंह कर्नल सुनील दत्त शर्माकर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेन्द्र सिंह विजय गुप्ता नाज़िर संजय सक्सेना पीआरओ एहसान रब, स्टेनो देश दीपक प्रवर्तन दल एसएफआई राजस्व निरीक्षक आदि मौजूद थे।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »