NEW English Version

जलभराव क्षेत्रों में नगर आयुक्त ने किया दौरा-भारी बारिश में जल भराव क्षेत्र में घूमें नगर आयुक्त

मानसून की पहली खड़ी भारी बारिश में शहर के कई हिस्सों में जलभराव व जल निकासी का जायज़ा लेने नगर आयुक्त अमित आसेरी शहर के जल भराव वाले क्षेत्र में निकले। नगर आयुक्त ने रामघाट रोड मीनाक्षी पुल सुदामापुरी छर्रा अड्डा किशनपुर पीएसी मैरिस रोड समद रोड गूलर रोड पंपिंग स्टेशन इगलास रोड पंपिंग स्टेशन छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन रावण टीला पंपिंग स्टेशन  गूलर रोड, देहलीगेट चरख्वालन चौराहे खैर रोड नगला मसानी, इंद्रा नगर बाईपास, सासनीगेट गेट, मैरिज रोड  क्वारसी कृषि फार्म हाउस सेंटर पॉइंट आगरा रोड  का निरीक्षण किया। इन एरिया में मानसून की पहली रिकॉर्ड कुछ घण्टो की बारिश ने जल निकासी की व्यवस्थाओं की हकीकत नगर आयुक्त के सामने ला दी यद्यपि इस बारिश में नगर निगम की जल निकासी पिछले सात से तेज़ी से दर्ज की गई।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सभी सीवर पंपिंग स्टेशनों की निगरानी पंपिंग स्टेशनों को पूरी क्षमता के साथ चलने के साथ-साथ जोनल अधिकारियों की जल भराव वाले क्षेत्रों में उपस्थित व जल भराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी की हर घंटे की रिपोर्ट तलब की। नगर आयुक्त ने भारी बारिश में किसी भी आपदा या अप्रिय घटना को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के राहत शिविर को एक्टिव रखने व नगर निगम कंट्रोल रूम और जल निकासी के लिए कंट्रोल रूम को 24/7 एक्टिव रखने के निर्देश दिये। 

नगर आयुक्त ने कहा मानसून की पहली रिकॉर्ड खड़ी बारिश से कुछ क्षेत्र में जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई थी लेकिन नगर निगम द्वारा जल निकासी के लिए पूरी क्षमता से प्रयास किया सभी सभी पंपिंग स्टेशन सुचारू रूप से लगातार चलाए रखने के निर्देश दिए गए हैं पिछले साल के मुकाबले इस साल जलनिकासी के समय में काफी कमी आई है।

उन्होंने बताया कि 24/7 नगर निगम के कंट्रोल रूम 7500441344 व 1533 और जल निकासी के लिए कंट्रोल रूम 8477881979 को एक्टिव कर दिया गया है- शहर के निचले इलाकों में जल निकासी की हर घंटे मॉनिटरिंग व रिपोर्ट तलब की गई है और वहां लगे अस्थाई पंपिंग सेट को मय लेबर के लगातार कार्यशील रखने के निर्देश दिए गए।

महापौर प्रशांत सिंघल ने जल कहा नगर निगम की पूरी टीम फ़ील्ड में रहे सभी पंपिंग स्टेशनों को पूरी क्षमता से चलाने के साथ साथ निगरानी रखी जाए जिससे जल्द से जल्द जल निकासी हो सके जल निकासी को प्रभावी बनाने में नागरिक नगर निगम का सहयोग करें।


Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »