NEW English Version

भारतीय पोकर खिलाड़ी संतोष सुवर्णा ने इतिहास रचा

पोकर के भारतीय उस्ताद संतोष सुवर्णा ने वर्ल्ड सीरीज़ ऑफ पोकर (डब्ल्यूएसओपी) में अपना दूसरा ब्रेसलेट और #55 डब्ल्यूएसओपी2024 इवेंट में 45 करोड़ रुपए से ज्यादा की इनामी राशि जीतकर नया कीर्तिमान हासिल किया है। उन्होंने डब्ल्यूएसओपी में 3 दिन तक शानदार प्रदर्शन किया, जहाँ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पोकर प्लेयर्स के साथ उनका मुकाबला हुआ और आखिरकार वे इस प्रतिष्ठित इवेंट के विजेता बनकर उभरे। 

संतोष सुवर्णा भारत में बेंगलुरु के रहने वाले एक सफल व्यवसायी हैं। पोकर के भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सर्किट में वे ए‍क जाने-माने खिलाड़ी भी हैं। शुरूआत में वे भारत में होने वाले टूर्नामेंट्स में मुकाबले किया करते थे, लेकिन फिर दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स और इवेंट्स में उन्होंने अपनी धाक जमाई। 

वर्ल्ड सीरीज़ ऑफ पोकर में संतोष की जीत और इतिहास दर्ज करने पर बधाई देते हुए, बाज़ी गेम्‍स के संस्थापक एवं सीईओ नवकिरण सिंह ने कहा, “मेरा मानना है कि भारतीय पोकर अपने सुनहरे दौर में जा रहा है और संतोष की जीत ने इस यकीन को पक्का कर दिया है। पिछले कुछ सालों में पोकर के प्रतिष्ठित वैश्विक टूर्नामेंट्स में हमने भारतीय खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी है। और इस तरह की जीत से साबित होता है कि भारत दुनिया के पोकर सर्किट्स पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। भारत को यह गौरव दिलाने के लिए संतोष को बहुत-बहुत बधाई।”

संतोष की जीत को पोकरगो इंडिया की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर देखा जा सकता है। पोकरगो दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है, जहाँ पोकर से जुड़ा कॉन्टेंट मिलता है और इसकी आधिकारिक होस्टिंग भारत में पोकरबाज़ी के साथ मिलकर की जाती है। पोकरबाज़ी और पोकरगो इंडिया की भागीदारी से कॉन्टेंट भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में भी मिल जाता है।

पोकर को दिमाग के एक खेल के तौर पर पहचाना जाता है और पोकरबाज़ी जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स भारत में पोकर का एक बहुआयामी इको सिस्टम बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय योगदान दिए हैं, जैसे कि कॉन्टेंट और एजुकेशनल मटेरियल रिलीज़ करना, ताकि प्‍लेयर्स को रणनीतिक तरीके से खेलने में मदद मिले। कंपनी भारत में पोकर टूर्नामेंट की संस्कृति को बढ़ावा भी दे रही है। इसने प्रमुख आईपी लॉन्‍च किए हैं, जैसे कि नेशनल पोकर सीरीज़ इंडिया। यह देश का सबसे प्रतिष्ठित पोकर इवेंट है। और जीओएटी (G.O.A.T) भारत में सबसे ज्यादा इनामी राशि वाला सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। 

वर्ल्ड सीरीज़ ऑफ पोकर में संतोष सुवर्णा की जीत भारत के खिलाड़ियों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करेगी, ताकि वे दुनिया में पोकर के नक्शे पर अपनी अलग पहचान बनाएँ। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »