NEW English Version

इस रथ यात्रा में सेंको गोल्ड और डायमंड्स के साथ अपने घर को बनाए दिव्य

रथ यात्रा के शुभ पर्व के अवसर पर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स एक विशेष ऑफर शुरू करने जा रहा है। ग्राहकों के लिए सेंको द्वारा पेश की जा रही उत्तम ज्वेलरी अनुग्रह और सुंदरता की मिसाल पेश करती है। रथ यात्रा दुनिया भर में मनाई जाती है, लेकिन ओडिशा और पश्चिम बंगाल में यह पर्व सबसे प्रसिद्ध है और यह वर्ष का सबसे बड़ा उत्सव होता है।

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने रथ यात्रा से प्रेरित होकर ज्वेलरी की एक विशेष श्रृंखला तैयार की है। ब्रैंड के कुशल कारीगरों द्वारा इन अद्वितीय ज्वेलरीज़ में विस्तृत डिज़ाइन्स शामिल की गई हैं, जिनमें देवताओं, रथों और शुभ प्रतीकों को उकेरा गया है। यह ब्रैंड हॉलमार्क वाले सोने का उपयोग करके प्रत्येक ज्वेलरी को बहुत सावधानी से बनाता है, जिससे वह पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती है और सदाबहार बनी रहती है।

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, सुश्री जोइता सेन, डायरेक्टर और हेड- मार्केटिंग व डिज़ाइन, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स, ने कहा, “रथ यात्रा की भावना को हमेशा के लिए जीवंत रखने के उद्देश्य से, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने ज्वेलरी का आदर्श कलेक्शन पेश किया है, जो साधारण सजावट से परे है। प्रत्येक ज्वेलरी कला का नायाब उदाहरण पेश करती है, जिसे इस रथ पर्व के पवित्र सार को प्रतिबिंबित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रथ यात्रा के लिए हमारी विशेष छूट का आनंद लें और भक्ति एवं बेजोड़ शिल्प कौशल से बनीं इन हस्तनिर्मित ज्वेलरीज़ को अपने जीवन में आशीर्वाद के रूप में स्वीकार करें, जो इस भव्य और दिव्य पर्व से आपको मिला है। इस रथ यात्रा में, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की अद्भुत ज्वेलरी डिज़ाइन्स के साथ अपनी भावना को जीवंत रूप दें।”

अपने ग्राहकों के रथ यात्रा के अनुभव को सबसे विशेष बनाने के लिए, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स, डायमंड वैल्यू पर 10% तक की छूट और मेकिंग चार्ज पर 25% तक की छूट दे रहा है। इतना ही नहीं, गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 35% तक की छूट और पुराने गोल्ड को एक्सचेंज कराने पर 0% की कटौती भी दे रहा है। इन ऑफर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए www.sencogoldanddiamonds.com विज़िट करें। यह हमारी खूबसूरत ज्वेलरीज़ का अनुभव करने और रथ यात्रा को भव्यता के साथ मनाने का एक शानदार मौका है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »