NEW English Version

एंड पिक्चर्स पर ‘मिशन रानीगंज’ के चैनल प्रीमियर में अक्षय कुमार को देखिए बहादुर जसवंत सिंह गिल के रोल में!

एंड पिक्चर्स पर शुक्रवार 5 जुलाई रात 8 बजे फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ के चैनल प्रीमियर में देखिए साहस और जज़्बे की एक अनोखी कहानी। बहादुरी और हौसले की ये दास्तान 1989 के असली बचाव मिशन पर आधारित है। ‘मिशन रानीगंज’ दिवंगत जसवंत सिंह गिल को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने बाढ़ में डूबी एक कोयला खदान में फंसे 65 खनिकों की जान बचाई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह की भूमिका निभाई है, जिन्होंने खास तौर पर तैयार किए गए बचाव कैप्सूल की मदद से खदान में फंसे मजदूरों की जान बचाते हुए अटूट हौसले और हिम्मत का परिचय दिया।

इस रोमांचक ड्रामा में खो जाइए जो पूरा समय आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी। ‘मिशन रानीगंज’ न सिर्फ एक साहसी बचाव अभियान के तनाव भरे पलों को सामने लाती है बल्कि यह उन खनिकों और उन्हें बचाने वाले लोगों के भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक संघर्षों में भी गहराई तक उतरती है। अक्षय कुमार कहते हैं, “मिशन रानीगंज को भारत के घरों में लाते हुए मुझे वाकई बहुत खुशी हो रही है। यह फिल्म सिर्फ जज़्बातों से कहीं ज्यादा है। यह जान बचाने और रोमांचक ड्रामा का एक दमदार पंच है। इसमें हमने कैप्सूल गिल की कहानी को सामने लाने की कोशिश की है। इस फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे एहसास हुआ कि कैसे इन कहानियों में लोगों को ऊपर उठाने, उन्हें प्रेरित करने और एक साथ लाने की काबिलियत है। ‘मिशन रानीगंज’ के साथ हमारा लक्ष्य उन सच्चे नायकों का सम्मान करना है जो हर कोने, हर पीढ़ी, हर युग में मौजूद हैं। मैं भारत के दर्शकों से गुजारिश करता हूं कि वे एंड पिक्चर्स पर मिशन रानीगंज का प्रीमियर जरूर देखें और हिम्मत और उम्मीद से जुड़ जाएं।”

मिशन रानीगंज एक फिल्म से कहीं ज्यादा है। यह उस अटूट हौसले और उन गुमनाम नायकों को याद करती है जो लोगों की भलाई के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। जहां यह फिल्म जसवंत गिल के नेतृत्व में उनकी टीम के रोमांचक बचाव मिशन को सामने लाती है वहीं यह हमें उसे हीरोइज्म की याद दिलाती है जो कहीं ना कहीं हम सभी में छिपी है।

तो इस शुक्रवार 5 जून को रात 8 बजे ‘मिशन रानीगंज’ का टेलीविजन प्रीमियर देखना ना भूलें, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »