NEW English Version

द्विपक्षीय बधिर क्रिकेट श्रृखंला में भारतीय टीम ने जीतकर रचा इतिहास

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए 18 जून से 27 जून 2024 के मध्य इंग्लैंड में खेले गए द्विपक्षीय टी-20 मैच श्रृखंला में मेजबान टीम को 5-2 से हराकर सीरीज अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत पर आज दिल्ली स्थित डॉ अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय  के केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा भारतीय बधिर टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी गई और उन्हें सम्मानित किया गया। 

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय बधिर टीम की यह जीत पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। भारतीय बधिर टीम की यह जीत एक असाधारण जीत है। यह जीत सिर्फ आपकी नहीं है बल्कि यह पूरे देश की जीत है। टीम ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव को संभव कर दिखाया है। भारतीय बधिर टीम की यह जीत मेंस टी-20 वर्ल्ड कप मैच की जीत से किसी भी प्रकार से कम नहीं है। हमारे बधिर खिलाड़ियों ने यह साबित किया है कि जब उन्हें अवसर दिया जाता है तो वह इस अवसर पर हमेशा खरे उतरते हैं। हमारे खिलाड़ियों ने विदेशी धरती पर तिरंगा लहराया है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्रिकेट के मैदान में जीत सिर्फ एक खेल में जीत नहीं होती है बल्कि यह जीत व्यक्ति के जीवन में वह ऊर्जा उत्साह और उमंग पैदा करती है कि हम जब खेल के मैदान में जीत सकते हैं तो जीवन की कठोर परिस्थिति से भी हम जीत सकते हैं। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय बधिर टीम की यह जीत आने वाले समय में बधिर खिलाड़ियों के जीवन में आशा का संचार करेगी और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने भी भारतीय बधिर टीम के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामना दी। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप महानिदेशक श्री किशोर बाबूराव सुरवाड़े सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण व इंडियन डेफ एसोसिएशन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »