NEW English Version

धीमी और खराब फिनिशिंग को देखकर नगर आयुक्त हुए नाराज़

साप्ताहिक बुधवार को अपने पूर्व निर्धारित भ्रमण के कार्यक्रम के अनुसार सुबह 6:30 बजे नगर आयुक्त ने शहर की जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए निर्माणधीन रावण टीला पंपिंग स्टेशन और क्वार्सी नाला सफाई का निरीक्षण किया।

रावण टीला पंपिंग स्टेशन पर पहुंचे नगर आयुक्त को वहां पर निर्माण कार्य धीमे और फिनिशिंग मानक और गुणवत्ता के अनुरूप नहीं मिलने उन्होंने महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा से इसका कारण पूछा मौके पर नगर आयुक्त ने नाराजगी महाप्रबंधक जल से जताई। नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल को दो टूक लहज़े में सोमवार तक इस पंपिंग स्टेशन को हर हाल में क्रियाशील करने के निर्देश दिए नगर आयुक्त ने अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

 निरीक्षण के दौरान रावण टीला पंपिंग स्टेशन की ओर डाले जाने वाली पाइप लाइन के मलबे के नाले में पड़े होने के कारण जल निकासी बाधित होने पर नगर आयुक्त ने नाराज़गी   जताई। मौके पर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद को पंपिंग स्टेशन के लिए डाली गई पाइप लाइन और पाइप लाइन डालने के दौरान मलबे के नाले में पड़े होने पर जल निकासी प्रभावित होने की जांच की जिम्मेदारी दी और दो दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

क्वारसी चौराहे से ओजोन कट तक नाला सफाई के लिए जलकल विभाग द्वारा किए जा रहे मैनहोल खुदाई और गेट निर्माण काम की धीमी प्रगति पर भी नगर आयुक्त ख़ासे नाराज हुए मौके पर मुख्य अभियंता और महाप्रबंधक जल दोनों से इस जनहित कार्य में धीमी गति का कारण पूछा और तत्काल इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा करने की हिदायत दी।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया नगला तिकोना विष्णुपुरी न्यू विष्णुपुरी संजय गांधी कॉलोनी रावण टीला सुरेंद्रनगर एवं आसपास के क्षेत्र में बारिश के समय होने वाले जल भराव से निजात के लिए निर्माणधीन रावण टीला पंपिंग स्टेशन बेहद महत्वपूर्ण है। इस पंपिंग स्टेशन की मदद से इन क्षेत्रों में जल भराव से निजात मिलेगी।

महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने बताया लगभग 4 करोड़ की लागत से बने इस पंपिंग स्टेशन पर 3 मोटर 50-50 एचपी की स्थापित की गई है बरसात के समय नगला तिकोना विष्णुपुरी एक्सटेंशन जो की 2 फीट नीचे क्षेत्र है बरसात के समय यहां पर पानी भर जाता है इस पानी को इस पंपिंग स्टेशन के लाकर जीटी रोड से जाफरी ड्रेन में पंप आउट किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अजय राम आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »