NEW English Version

एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स ने खरीफ सीजन के लिए क्रॉप इंश्‍योरेन्‍स वीक जागरूकता अभियान की घोषणा की

किसानों की फसलों और उनकी आजीविका को बचाने के लिए उन्‍हें ज्ञान एवं संसाधानों से सशक्‍त किया जाएगा

भारत की अग्रणी सामान्‍य बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स ने आगामी खरीफ सीजन के लिए ‘क्रॉप इंश्‍योरेन्‍स वीक’ जागरूकता अभियान शुरू किया है। कंपनी फसल बीमा के फायदों के बारे में जागरुकता बढ़ाने और इसे प्रमोट करने के लिए जमीनी स्‍तर की कई गतिविधियों में शामिल होगी।

इस कैम्‍पेन के तहत, एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स ने सात राज्‍यों में विभिन्‍न गतिविधियों से जुड़ाव बनाया है। ये राज्‍य हैं महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍यप्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, असम और तमिलनाडु। इसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के 48 जिले आते हैं।

क्रॉप इंश्‍योरेन्‍स अवेयरनेस वीक के दौरान एसबीआई जनरल जमीनी-स्‍तर की विभिन्‍न गतिविधियों का संचालन करेगी। इनमें फसल बीमा पाठशाला, रैलियाँ, नुक्‍कड़ नाटक, किसान मेले, स्‍कूल और कॉलेजेस में शैक्षणिक कार्यशाला और महिला किसानों के लिए विशेष सत्र शामिल हैं। ये गतिविधियाँ फसल बीमा के फायदों तथा महत्‍व के बारे में किसानों को शिक्षित करने और बढ़ावा देने के लिये तैयार की गई हैं। इस योजना से किसानों को जोखिम में जो सुरक्षा मिलती है, उस बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स पीएमएफबीवाई योजना में भाग ले रहा है और विभिन्‍न राज्‍यों में इस योजना के क्रियान्‍वयन का उसे काफी अनुभव प्राप्‍त है। कंपनी ने 2.80 करोड़ से ज्‍यादा किसानों को सुरक्षा प्रदान की है और फसलों की सुरक्षा में आवश्‍यक सहायता के साथ लगातार उनका सहयोग कर रही है।

खरीफ सीजन के लिए, हम 47 फसलों के लिए सुरक्षा प्रदान करेंगे। इनमें धान, मक्‍का, सोयाबीन, अरहर आदि जैसी प्रमुख फसलें भी शामिल हैं।

एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स के एमडी एवं सीईओ श्री नवीन चंद्र झा ने कहा, “पीएमएफबीवाई किसानों के लिए हुई सबसे सफल पहलों में से एक है। एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स में हमें फसलों के व्‍यापक बीमा के माध्‍यम से अपने किसानों के जोखिम कम करने का गर्व है। इस प्रकार हम तरक्‍की के सफर में उनका साथ दे रहे हैं। खासकर हाल के वर्षों में जलवायु परिवर्तन ने कृषि के लिए बड़ा खतरा पैदा किया है। इससे उपज कम होने के साथ ही खराब भी हो रही है। पीएमएफबीवाई किसानों की फसलों को सुरक्षा देकर इन चुनौतियों से असरदार तरीके से निपटती है। क्रॉप इंश्‍योरेन्‍स वीक मनाते हुए, हम सभी किसानों को प्रोत्‍साहित करते हैं कि वे पीएमएफबीवाई में शामिल होकर अपनी फसलों को मौसम की कठोर‍ स्थितियों के कारण संभव वित्‍तीय नुकसान से बचाएँ।”

क्रॉप इंश्‍योरेन्‍स वीक एक महत्‍वपूर्ण पहल है, जो किसानों को उनकी फसलों और आजीविका की सुरक्षा के लिए ज्ञान एवं संसाधनों से सशक्‍त करेगी। इन गतिविधियों में भाग लेकर किसान इस योजना से मिलने वाली सुरक्षा और लाभ के बारे में विस्‍तार से जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »