NEW English Version

ट्रिविट्रॉन हेल्थकेयर सीटी स्कैनर विनिर्माण के क्षेत्र में बीआईएस, एईआरबी और सीडीएससीओ मंजूरी पाने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

ट्रिविट्रॉन हेल्थकेयर, एक अग्रणी वैश्विक चिकित्सा प्रौद्योगिकी कंपनी, गर्व से अपने अत्याधुनिक सीटी स्कैनर के शुरुआत की घोषणा करती है, जिसे स्वास्थ्य सेवा उपकरण बाज़ार में “टेरेन” के रूप में ब्रांड नाम दिया गया है। यह भारत में अपनी तरह की पहली अभूतपूर्व तकनीक है जिसे भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से मंजूरी प्रदान की गई है, जो भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

टेरेन सीटी स्कैनर के शुभारंभ का उद्देश्य सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में उन्नत तकनीक की पहुंच सुनिश्चित करना है। बीआईएस., एईआरबी और सीडीएससीओ से प्राप्त मंजूरी कठोर नियामक मानकों को पूरा करने के लिए कठोर परीक्षण प्रक्रिया से गुजरने के बाद स्कैनर की असाधारण​ गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता को बढ़ाते हैं। टेरेन सीटी स्कैनर का निर्माण आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (एएमटीजेड) विशाखापट्टनम में स्थित त्रिवित्रॉन के आईएसओ 9001 और आईएसओ 13485 प्रमाणित विनिर्माण सुविधा में किया गया है। यह उपलब्धि चिकित्सा प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता के लिए ट्रिविट्रॉन के समर्पण व उन्नत तथा सुलभ स्वास्थ्य सेवा समाधान प्रदान करने के इसके मिशन की पुष्टि करती है।

इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, ट्रिविट्रॉन हेल्थकेयर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. जीएसके वेलु ने कहा, “एक मजबूत भारत के लिए स्वास्थ्य देखभाल सेवा की व्यापक पहुंच बहुत ही आवश्यक है। हमारी नई टेरेन सीटी तकनीक, जो भारत में गर्व से निर्मित है, पूरे देश में डायग्नोस्टिक्स सेवा में क्रांति लाएगी। हम भारत में स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं, और आने वाले समय में और अधिक नवाचारों को पेश करने के लिए उत्साहित हैं जिससे देश का हर कोना लाभान्वित होगा।”

ट्रिविट्रॉन हेल्थकेयर की ग्रूप चीफ एक्जेक्यूटिव ऑफिसर सुश्री चंद्रा गंजू ने कहा, “टेरेन सीटी स्कैनर की शुरुआत भारतीय स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव लाएगी। हमें टेरेन को पेश करने पर गर्व है, जो देखभाल की अभिव्यक्ति को समझने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। बीआईएस और एईआरबी मंजूरी पाने की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि, नवाचार के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता तथा जीवन को बेहतर बनाने के हमारे व्यापक मिशन को प्रकट करती है। ट्रिविट्रॉन में, हम स्वास्थ्य सेवा के बदलाव में विश्वास करते हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि प्रत्येक व्यक्ति को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिल सके।”

ट्रिविट्रॉन का टेरेन सीटी स्कैनर भारत में मेडिकल इमेजिंग में क्रांति लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। उन्नत इमेजिंग तकनीक और उपयोगकर्ता के अनुकूल सुविधाओं के साथ, स्कैनर बेहतर छवि गुणवत्ता, कम विकिरण खुराक और सुव्यवस्थित कार्यप्रवाह प्रदान करता है। परिष्कृत सॉफ्टवेयर एल्गोरिदम और एक सहज ज्ञान युक्त इंटरफेस से लैस, टेरेन सीटी स्कैनर स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को सटीक डायग्नोसिस करने और बेजोड़ सटीकता तथा दक्षता के साथ इष्टतम रोगी देखभाल प्रदान करने हेतु सशक्त बनाता है।

श्री सत्याकी बनर्जी, एक्जेक्यूटिव डाइरेक्टर और ग्रूप सीओओ, ट्रिविट्रॉन हेल्थकेयर ने कहा, “टेरेन सीटी स्कैनर अपनी उन्नत तकनीक और असाधारण प्रदर्शन के साथ डायग्नोस्टिक इमेजिंग में एक नया मानक स्थापित करता है। यह उपलब्धि न केवल हमारी तकनीकी क्षमता को उजागर करती है, बल्कि भारत में स्वास्थ्य सेवा वितरण में सुधार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। हम मरीजों के परिणामों और समग्र स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता पर टेरेन के सकारात्मक प्रभाव को देखकर बहुत उत्साहित हैं।”

टेरेन सीटी स्कैनर के लिए बीआईएस, एईआरबी और सीडीएससीओ की मंजूरी भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्नत नैदानिक समाधानों की बढ़ती मांग के साथ, ट्रिविट्रॉन का टेरेन सीटी स्कैनर डायग्नोस्टिक सटीकता और उपचार प्रभावकारिता को बढ़ाने में एक प्रमुख भूमिका निभाएगा। यह स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को बेहतर रोगी देखभाल प्रदान करने के लिए सशक्त बनाएगा, जो अंततः स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करेगा और भारत में स्वास्थ्य सेवा वितरण की गुणवत्ता को आगे भी बढ़ाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »