NEW English Version

नवाचार के 75 वर्ष: भारत के ऊर्जा भविष्य में हिताची एनर्जी की महत्‍वपूर्ण भूमिका

दक्षिण भारत में सफल अभियान के बाद, पूर्व में देश के पहले नियोजित औद्योगिक शहर जमशेदपुर में एनर्जी एंड डिजिटल वर्ल्ड (ईडीडब्ल्यू) 2024 का आयोजन किया गया। जमशेदपुर में हुए ईडीडब्ल्यू के डिजिटलाइजेशन, ग्रिड ऑटोमेशन, नए ज़माने की टेक्‍नोलॉजी और प्रोडक्ट चर्चा पर फोकस किया गया। भारत में ईडीडब्ल्यू की मुख्य अवधारणा भविष्य के डिजिटल और एनर्जी प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए थॉट लीडर्स और टेक्‍नोलॉजी विशेषज्ञों को एक साथ एक मंच पर लाना है। जमशेदपुर में हुए ईडीडब्ल्यू आयोजन में पूरे दिन के कार्यक्रम में लगभग 90 ग्राहकों की भागीदारी देखने को मिली।

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों की वजह से राज्यों को गंभीर विद्युत संकट का सामना करना पड़ा रहा है। ईडीडब्ल्यू जैसे आयोजनों का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर ऊर्जा चुनौतियों के लिए व्यापक और स्‍थायी समाधान विकसित करके ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी चिंताओं को दूर करना है।

भारत में अपनी उपस्थिति के 75 सालों के दौरान, हिताची एनर्जी ने सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक सिद्धांतों को संतुलित करने काम किया और यह ऊर्जा सिस्टम की स्थिरता, लचीलेपन और सुरक्षा में सुधार करने के लिए समर्पित रही है। ईडीडब्ल्यू के प्रमुख कार्यक्रम देश भर में यूटिलिटीज, परिवहन सेक्टर और इंडस्ट्री में ग्राहकों के लिए एक पुल का काम करते हैं। इस तरह की साझेदारियाँ भारत में लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बना रही हैं और जमीनी स्‍तर की आवश्यकताओं को समझने और इनके लिए समाधान उपलब्ध कराने में मदद कर रही हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »