NEW English Version

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की वार्षिक मानसून सेल शुरू

ग्राहकों को मिलेगा ब्रांड के नवीनतम कलेक्शन के साथ चमकने और दमकने का मौका

देश में मानसून के आगाज़ के साथ ही, सीज़न में विशेष आकर्षण जोड़ते हुए भारत के सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेल ब्रांड्स में से एक, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की साल के सबसे प्रतीक्षित वार्षिक मानसून सेल शुरू हो चुकी हैं, जिसमें एक से बढ़कर एक ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं।

सेंको हस्तनिर्मित डायमंड ज्वेलरी की एक शानदार रेंज पेश करता है, जो हर उत्सव के लिए उपयुक्त है। इसमें क्लासिक डायमंड्स से लेकर अनूठे रत्नों तक बहुत कुछ शामिल है। प्रत्येक ज्वेलरी को प्रकृति के जीवंत रंगों से प्रेरणा लेते हुए तैयार किया गया है, जो सुंदरता और पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलने वाले आकर्षण की पेशकश करती है, जिसके लिए सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स जाना जाता है। डायमंड ज्वेलरी में निवेश करने के इच्छुक ग्राहक मेकिंग चार्ज पर 25% और डायमंड के मूल्य पर 10% तक की छूट का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही, ग्राहकों को पुराने सोने के एक्सचेंज पर डायमंड ज्वेलरी की खरीदी के दौरान 0% की कटौती और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर 35% तक की छूट भी दी जा रही है।

जोइता सेन, डायरेक्टर, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स, ने कहा, “इसमें कोई दो राय नहीं है कि डायमंड्स महिलाओं को अतिप्रिय होते हैं। ऐसे में, सेंको में हम अपने ग्राहकों के खरीदारी अनुभव को बेहतर बनाने और ग्राहकों को बेहतर मूल्य देने के लिए समर्पित हैं। हमारे मानसून ऑफर के साथ, ग्राहकों की नए स्टाइल्स और शानदार डील्स की तलाश पूरी और खुशी दोगुनी हो जाएगी, जिससे उन्हें खरीदारी के अधिकतम लाभ उठाने में मदद मिलेगी।”

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के डायमंड ज्वेलरी के कलेक्शन को कुशल कारीगरों की टीम द्वारा डिज़ाइन किया गया है। इसमें जटिल रूप से तैयार की गई ज्वेलरी की खूबसूरत श्रृंखला शामिल है, जो बारिश की बूंदों, ताज़ा खिले फूलों और झरने के खूबसूरत बहाव की सुंदरता को उजागर करती है। कलेक्शन की प्रत्येक ज्वेलरी उत्तम रत्नों, चमकदार मोतियों और सर्टिफाइड डायमंड्स की हस्तनिर्मित कारीगरी से सुसज्जित है। सम्पूर्ण कलेक्शन अविश्वसनीय गुणवत्ता और डिज़ाइन का बेजोड़ उदाहरण पेश करता है। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »