NEW English Version

मोहर्रम पर चाक चौबंद इन्तिज़ाम का नगर आयुक्त का वादा-उम्दा इंतजाम में निकलेगें ताजियें और जुलूस-05 सेक्टर में होगें मोहर्रम के इंतिजाम

17 जुलाई को ताजियों को सुपुर्देखाक करने के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र में करबला, ताजियों, जुलूस के मार्गो पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराये जाने के लिये नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अधीनस्थों के लिये एडवाइजरी जारी की।

महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में रखे जाने वाले ताजियों/जुलुस /मंजलिसों व धार्मिक स्थलों के आस पास नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं की नगर आयुक्त ने समीक्षा करते हुये अधिनस्थों को निर्देश दिये कि मोहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखते हुये बेहतर इंतजाम मोहर्रम के जुलूस/ताजियों के लिये किये जाये।

उन्होनें बताया कि मोहर्रम पर परम्परागत जुलूस/ताजियों पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को कराने 5 सेक्टर बनाये गए है। हर सेक्टर में 1 सेक्टर प्रभारी सहित 20 कलस्टर प्रभारी 45  450 सफाई कर्मचारियों की 20 एक्शन टीमों पर 01 वरिष्ठ नोडल अधिकारी को लगाया गया है।

सेक्टर-01         थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत अमीन निशा, दोदपुर शमशाद मार्केट, एएमयू कैम्पस रोड, जमालपुर क्षेत्र में रखे जाने वाले ताजियों, जुलूस, अलम व मंजलिस के लिये नोडल अधिकारी अशोक सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी व सहयोगी टीम कर अधीक्षक राज किशोर कमल एसएफआई प्रदीप पॉल अवर अभियन्ता संजय कुमार, एसएफाई खेचेन्द्र सिंह राजस्व निरीक्षक मोहजिब, पेयजल प्रभारी मुबाशिर्र आदिल को तैनात किया गया है।

सेक्टर-02         थाना क्वार्सी क्षेत्रान्तर्गत थाना क्वार्सी अन्तर्गत केलानगर, जीवनगढ़, जौहराबाग, मेडीकल रोड आदि क्षेत्र में नोडल अधिकारी रामानंद त्यागी प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी व सहयोगी टीम जेडएसओ दलवीर सिंह अवर अभियंता अमित कुमार राजस्व निरीक्षक करनपाल सिंह एसएफआई योगेन्द यादव को तैनात किया गया है।

*सेक्टर-03 थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ऊपरकोट, टनटनपाड़ा, बाबरी मण्डी, हाथीपुल, बनी इस्राइलन, इमामबाड़ा, चौक बुन्दू खॅा आदि क्षेत्र का नोडल अधिकारी आरपी सिंह कर निर्धारण अधिकारी व सहयोग टीम कर अधीक्षक विशाल सिंह सहायक अभियन्ता जल एसएफआई डॉ रामजीलाल राजस्व निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह सीवर प्रभारी वाशिष्ठ कुमार को तैनात किया गया है।

*सेक्टर-04 थाना देहलीगेट व थाना रोरावर क्षेत्रान्तर्गत सराय मियॉ, देहलीगेट, चरखवालान, जंगलगढ़ी, शाहजमाल करबला क्षेत्र का नोडल अधिकारी वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त व सहयोगी टीम सहायक अभियंता योगराज सिंह कर अधीक्षक  बेचैन सिंह अवर अभियन्ता अमरीश वर्मा एसएफआई बिशन सिंह राजस्व निरीक्षक मयंक को तैनात किया गया है

*सेक्टर-05 थाना थाना बन्नादेवी अन्तर्गत गूलर रोड, जेल रोड, देहलीगेट रोड क्षेत्र का नोडल अधिकारी अजय राम अधिसाशी अभियंता (यांत्रिक) व सहयोगी टीम अवर अभियन्ता जगवीर सिंह राजस्व निरिक्षक उपेंद्र सिंह सीवर प्रभारी विष्णु को तैनात किया गया है।

*अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया परंपरागत मोहर्रम के जुलूस के मार्ग पर ताजियों को लाने ले जाने में बाधक होर्डिंग बैनर क्रॉस बैनर को रात्रि में टीम लगाकर हटवाया जा रहा है*

*नगर आयुक्त ने बताया मोहर्रम पर व्यवस्थाओं को समय से कराए जाने के लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को वरिष्ठ नोडल अधिकारी नामित किया गया है करबला में पूरे एहतराम के साथ सफाई का विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को, करबला में ताजियों को दफ़नाने के लिए गड्ढा खोदने, हाई मास्क लाइट व चरखवालान से करबला तक स्ट्रीट लाइट ठीक कराये जाने के लिये प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश व करबला को आने जाने वाले मार्गो पर पैचवर्क का जिम्मा मुख्य अभियन्ता व करबला, ताजियों के स्थल व जुलूस के मार्गो पर परम्परागत रूप से पेयजल टैंकर लगाने की जिम्मेदारी महाप्रबंधक जल को दी गयी है।*

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »