NEW English Version

सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा झारखंड के डाल्टनगंज में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट की झारखंड इकाई के द्वारा डाल्टनगंज के ज्ञान मंदिर स्कूल, मेदिनीनगर में भव्य कवि सम्मान एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह और संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह से मिली जानकारी के अनुसार हाल हीं में संस्था द्वारा प्रकाशित साझा काव्य पुस्तक ‘शिव महिमा गाथा’ का विमोचन दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में किया गया था। इस पुस्तक में देश विदेश के लगभग 125 कवि कवयित्रियों की रचनाएं शामिल हैं जिसमें झारखंड के अनेक रचनाकारों की भी रचनाएं इस पुस्तक में चयनित की गई थीं। झारखंड के इन्हीं रचनाकारों के सम्मान में  संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार रथिंद्र नाथ झा एवं संस्था की झारखंड इकाई अध्यक्ष ममता झा के नेतृत्व में यह  कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम  अध्यक्ष हरिवंश प्रभात, मुख्य अतिथि डा विजय प्र शुक्ल, विशिष्ट अतिथि गण श्रीधर प्र द्विवेदी, सुभाष चन्द्र मिश्र, मिथिलेश कुमार दत्त  एवं विजय शंकर मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन तथा ममता झा के सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।  रथिंन्द्र नाथ झा एवं ममता झा के उद्बोधन तथा रचनाकारों को प्रतीक चिन्ह तथा अंगवस्त्र से सम्मानित करने के पश्चात सभी कवि कवयित्रियों ने काव्य पाठ कर बहुत हीं सुंदर साहित्यिक माहौल का निर्माण किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिन रचनाकारों ने काव्य पाठ में भाग लिये उनके नाम हैं: अनुज कुमार पाठक , विजय शंकर मिश्र, जयालक्ष्मी,उमेश कुमार पाठक रेणु, रविशंकर पांडे,रमेश कुमार सिंह, राम प्रवेश पंडित , सत्य प्रकाश चौबे, शेफालिका  दत्त, अंजनी कुमार दूबे, सरोज कुमार आजाद , विजय कुमार पाठक द्विज, मनीष कुमार मिश्र नंदन , अरविंद कुमार सिंह , कमल नाथ तिवारी, परशुराम तिवारी,आचार्य धनंजय पाठक , सिद्धेश्वर सिंह ,चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह , जितेंद्र नाथ तिवारी, प्रवीण चंद्र मिश्र एवं सृष्टि कुमारी।

किरण राज के सफल मंच संचालन ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक और रोचक बना दिया। जिन रचनाकारों की रचनाएं साझा काव्य पुस्तक शिव महिमा गाथा में शामिल हैं उन्हें अंग वस्त्र,पुस्तक की प्रति और प्रतीक चिन्ह  भेंट की गई। राष्ट्रीय सलाहकार रथिंद्र नाथ झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट देश के लगभग सभी क्षेत्रों में अपनी इकाईयों के माध्यम से साहित्य,कला, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है और विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा जन जन में समाजिक जागृति पैदा कर रही है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »