NEW English Version

करदाताओं को छूट का लाभ लेने की नगर आयुक्त ने की अपील

संपत्ति कर जमा करने के लिए छूट का अंतिम मौका- नगर आयुक्त ने जनता की सहूलियत को देखते हुए लिया निर्णय-जुलाई के द्वितीय शनिवार को खुलेगा नगर निगम कैश काउंटर

नगर निगम अलीगढ़ द्वारा सम्पत्ति कर जमा करने की जा रही छूट को देखते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने संपत्ति कर जमा करने के लिए दी जा रही छूट को देखते हुए जुलाई के द्वितीय शनिवार को भी नगर निगम हाउस टैक्स काउंटर को खोले रखने के आदेश जारी किए हैं।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार वर्तमान (वित्तीय वर्ष-2024-25) में सम्पत्ति कर ऑनलाइन भुगतान पर 15 प्रतिशत एवं कैश / चैक द्वारा भुगतान करने पर 12 प्रतिशत छूट 31.07.2024 तक देय है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 13.07.2024 दिन शनिवार को समान्य दिवस के भाँति सम्पत्ति कर विभाग एवं कैश काउन्टर खुला रहेगा। कर विभाग से सम्बन्धित समस्त कर्मचारी समय से उपस्थित रहेंगे। कर निरीक्षक / कर एकत्रक अपने-अपने क्षेत्र में E-POS मशीन से वसूली करते हुए 3.00 बजे तक खजाने में धनराशि जमा कराया जाना सुनिश्चित करेंगे, जिससे कोई भी करदाता छूट के लाभ से वंचित न रहें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा नगर निगम अलीगढ़ सम्मानित करदाताओं का सम्मान करता है छूट के इस अंतिम माह में ज्यादा से ज्यादा अपने संपत्ति कर को जमा करके छूट का लाभ उठाएं

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »