NEW English Version

ग्रेटर नोएडा में हिप्पो होम्स के नए होम इम्प्रूवमेंट और होम इंटीरियर स्टोर का भव्य शुभारंभ

होम बिल्डिंग, होम रेनोवेशन और इंटीरियर सॉल्यूशंस के प्रमुख ओमनी चैनल प्रोवाइडर, डालमिया भारत एंटरप्राइज़ के ‘हिप्पो होम्स’ ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल में अपना फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया है। नया स्टोर, जो भारत में तीसरा हिप्पो होम्स स्टोर है, का उद्घाटन हिप्पो होम्स के एमडी और सीईओ अरविंद मेदिरत्ता ने भारत में हिप्पो होम्स के प्रमुख भागीदारों और सीनियर लीडरशिप टीम की उपस्थिति में किया।

गार्डन गैलेरिया मॉल में अपने प्रमुख स्टोर के बाद, यह नोएडा में हिप्पो होम्स का दूसरा होम इम्प्रूवमेंट स्टोर होगा। नया स्टोर नए घर खरीदने वालों और घर के रेनोवेशन और इम्प्रूवमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव पेश करेगा क्योंकि हिप्पो होम्स ‘एक ही छत’ के नीचे घर से संबंधित सभी प्रोडक्ट्स और सर्विसेस के लिए ‘वन स्टॉप शॉप’ की पेशकश करता है। नया स्टोर रिलाएबल क्वालिटी, ट्रांसपेरेंट प्राइसिंग, ऑन टाइम इंस्टालेशन और डिलीवरी सुनिश्चित करता है।

10,000 वर्ग फुट में फैला, नया स्टोर ग्रैंड वेनिस मॉल में स्थित है और इसमें 100 से अधिक होम बिल्डिंग और इम्प्रूवमेंट ब्रांड्स के 10,000 से अधिक उत्पाद मौजूद हैं। प्रोडक्ट रेंज के अलावा, नया स्टोर इन-स्टोर स्पेशलिस्ट्स द्वारा प्रोडक्ट रेकमेंडेशन्स, डिज़ाइन इंस्पिरेशन और एक्सपर्ट गाइडेंस भी प्रदान करता है। नए स्टोर में एक रीयलिस्टिक और रिलाएबल एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए लाइव एक्सपीरियंस ज़ोन्स और बाथरूम और मॉड्यूलर किचन के सैंपल सेट-अप के साथ-साथ एक शॉप इन शॉप (एसआईएस) मॉडल है। इसके अलावा, स्टोर होम ऑनर्स को कंटेम्पररी किचन , बाथरूम और लिविंग रूम के डिज़ाइन दिखाने के लिए वर्चुअल रियलिटी (वीआर) तकनीक भी प्रदान करता है।

हिप्पो होम्स की सुदृढ़ और स्थायी विस्तार रणनीति के बारे में बोलते हुए, श्री अरविंद मेदिरत्ता, एमडी और सीईओ, हिप्पो होम्स, ने कहा, घर खरीदना और बनाना हर किसी के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश है, होम रेनोवेशन्स और इम्प्रूवमेंट हर किसी के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण पहलू है। कई विक्रेताओं, अपारदर्शी प्राइसिंग और अविश्वसनीय गुणवत्ता और सेवा से निपटने के अनुभव को बेहतर बनाने और घर खरीदार की परेशानियों को कम करने के लिए; हिप्पो होम्स ग्राहकों के लिए ‘ड्रीम होम्स’ के निर्माण को आसान बनाने के मिशन पर है। नए बायर्स और होम ऑनर्स  के लिए एक विश्वसनीय भागीदार होने के नाते, हिप्पो अनुभवी इंटीरियर डिजाइनर्स और प्रोडक्ट एक्सपर्ट्स की एक टीम के माध्यम से बेहतर इन-स्टोर अनुभव प्रदान करता है।“

उन्होंने आगे कहा, ” हम दिल्ली एनसीआर के तेजी से बढ़ते रियल-एस्टेट मार्केट ग्रेटर नोएडा में हिप्पो होम्स की घर बनाने की विशेषज्ञता को पेश करने के लिए उत्साहित हैं। हम एनसीआर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं और नोएडा हमारे लिए प्राइमरी मार्केट बना हुआ है। अपनी विस्तार रणनीति के हिस्से के रूप में, हम राज्य में और अधिक स्टोर खोलने के लिए निवेश करना जारी रखेंगे।”


नया एक्सपीरेन्शियल स्टोर सभी मॉडर्न होम इम्प्रूवमेंट सॉल्यूशंस की शानदार रेंज पेश करता है, जिसमें बाथ और सेनेटरी वेयर, मॉड्यूलर किचन और वार्डरोब, टाइल्स और फ्लोरिंग, इलेक्ट्रिकल और लाइटनिंग, किचन अप्लाइसेस, पेंट और वॉलपेपर, वुड और लैमिनेट्स, घरेलू जरुरत की वस्तुओं में सभी मॉडर्न होम डेकोर सॉल्यूशन उपलब्ध हैं।  सजावट, हार्डवेयर और टूल्स, होम नीड्स और सॉल्यूशन की शानदार रेंज सभी अर्बन बायर्स और ऑनर्स, कांट्रेक्टर, रिटेलर्स के साथ-साथ आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर, ऐप्लिकेटर, होम डेकोरेटर्स को पूरा करती है। इसके अलावा, लेटेस्ट होम इम्प्रूवमेंट प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजीस की जानकारी व लाइव प्रदर्शन के लिए होम ऑनर्स, हिप्पो की एक्सपर्ट टीम से भी मिल सकते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »