NEW English Version

कोलकाता टेक्सटाइल मीट में लेनजिंग फाइबर के इनोवेशन ने किया प्रभावित

लकड़ी से बने खास फाइबर के लीडिंग ग्लोबल प्रोड्यूसर लेनजिंग ग्रुप ने हाल ही में कोलकाता में पश्चिम बंगाल गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूबीजीएमडीए) द्वारा आयोजित गारमेंट बायर्स एंड सेलर्स मीट 2024 में भाग लिया।
इस आयोजन ने हमें पूरे क्षेत्र के लोकल गारमेंट मेकर्स, ट्रेडर्स, ब्रांड्स और रिटेलर्स सहित विभिन्न प्रकार के प्रतिभागियों के साथ जुड़ने के लिए एक शानदार मंच प्रदान किया है। यहाँ हमें टेन्सेल-टीएम और लेनज़िंग-टीएम, इकोवेरो-टीएम फाइबर सहित हमारे अन्य इनोवेटिव टेक्सटाइल सॉल्यूशन के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
हमें विश्वास है कि कपड़ा निर्माता और बुनकर (टी-शर्ट, लाउंजवियर, इनरवियर) और आउटरवियर (शर्टिंग, ड्रेस, पारंपरिक परिधान) जैसी श्रेणियों में विशेषज्ञता रखने वाले रीजनल ब्रांड हमारे फाइबर और प्रोडक्ट इनोवेशन से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। हम कस्टमाइज्ड सप्लाई चैन सॉल्यूशन के साथ-साथ हर तरह से टेक्निकल और मार्केटिंग के क्षेत्र में मदद प्रदान करने का वादा करते हैं। हमारा लक्ष्य अपने भागीदारों को उनके उत्पादों को बेहतर बनाने और बाज़ार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनने में सहायता करना है।


लेनजिंग फाइबर्स एएमईए और एनईए में टेक्सटाइल बिज़नेस के सीनियर कमर्शियल डायरेक्टर अविनाश माने ने कहा- “गारमेंट बायर्स एंड सेलर्स मीट 2024 में हमारी पहली उपस्थिति पर रीजनल गारमेंट मेकर्स, ब्रांड्स और ट्रेडर्स द्वारा गर्मजोशी से किये गए स्वागत और हमारे ब्रांड में दिखाई रुचि से रोमांचित हैं। हम इतने सुव्यवस्थित कार्यक्रम की मेजबानी के लिए डब्ल्यूबीजीएमडीए और उन सभी विज़िटर्स को हार्दिक धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हमारी पेशकशों को देखने के लिए समय निकाला। हमारे प्रोडक्ट्स में पश्चिम बंगाल में टेक्सटाइल इंडस्ट्री की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की काफी संभावनाएं हैं। हम इस आयोजन में बने संबंधों को आगे बढ़ाने और लोकल टेक्सटाइल सेक्टर में इनोवेशन लाने के लिए तत्पर हैं।”
जैसा कि हम इस गतिशील क्षेत्र में अपना विस्तार कर रहे हैं, हम गारमेंट बायर्स और सेलर्स मीट 2024 में नए सम्बन्ध स्थापित करना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि साथ मिलकर, हम पश्चिम बंगाल की टेक्सटाइल इंडस्ट्री में उत्कृष्टता और नवीनता ला सकते हैं। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »