NEW English Version

मोहर्रम के जुलूस मार्ग पर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में जुटा नगर निगम। जुलूस मार्ग व कर्बला पहुॅचकर अपर नगर आयुक्त ने लिया जायज़ा

05 सेक्टर से गुजरने वाले जुलूस के रूट पर नगर निगम जुटा इंतिजाम कराने में- जुलूस के आगे पीछे चलेगी  नगर निगम सफाई कर्मचारियों की टेम्पो सहित 10 टीम

*जुलूस के मार्ग पर व्यवस्थाओं को 24 घंटे में करने की नगर आयुक्त की हिदायत-अधीनस्थ ताजियों के कर्बला पहुॅचने तक रहेगें मुस्तैद*

*मोहर्रम पर चाक चौबंद इन्तिज़ाम कराने का अपर नगर आयुक्त ने कर्बला पहुँचकर किया वादा-उम्दा इंतजाम में निकलेगें ताजियें और जुलूस-05 सेक्टर में होगें मोहर्रम के इंतिजाम- अपर नगर आयुक्त ने कर्बला समिति व पार्षद से मिलकर- बेहतर इंतजाम कराए जाने का दिलाया भरोसा

आने वाले बुधवार को मोहर्रम के अवसर पर परंपरागत निकाले जाने वाले ताजियों के जुलूस मार्ग पर नगर निगम व्यवस्थाओं को चाक चौबंद तरीक़े से मंगलवार तक कराए जाने के लिये अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने सीटीओ अशोक सिंह पीआरओ अहसान रब के साथ शमशाद मार्केट चौराहे से जेल रोड जेल पुल गूलर रोड देहली गेट शाह जमाल ईदगाह खैर रोड कर्बला का निरीक्षण किया। अपर नगर आयुक्त ने मोहर्रम के जुलूस मार्ग पर जगह-जगह पड़ी पत्थर, रोड़ी ईंट  निर्माण सामग्री हटाने व पूरे रूट पर पैचवर्क कराने के लिए मुख्य अभियंता को निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त ने ताजियों की ऊँचाई को देखते हुए रूट जेल रोड से पेड़ पौधों की कटाई छटाई व बाधक क्रॉस बैनर हटाने के निर्देश दिए उन्होंने कर्बला में बंद पड़ी लाइटों को ठीक करने के साथ-साथ अगले 24 घन्टे में सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।

अपर नगर आयुक्त ने कर्बला में क्षेत्रीय पार्षद मुशर्रफ हुसैन और कर्बला इंतजामियां के लोगों से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया और नगर निगम की ओर से पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि मोहर्रम के जुलूस के मार्ग व कर्बला में बेहतर से बेहतर इंतजाम  नगर निगम करेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »