NEW English Version

नवागत जीएम को नगर आयुक्त ने पब्लिक और पार्षदों की समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेने की दी नसीहत

जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री आर के शर्मा की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मंगलवार को सेवाभवन मे नगरायुक्त कक्ष में नगरायुक्त अमित आसेरी ने अपने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठाकर जनता की जन समस्याओं को सुना।

संभव जनसुनवाई में नवागत जीएम कुलदीप सिंह को नगर आयुक्त ने पार्षद व पब्लिक से संवाद समन्वय व सहयोग की भावना से काम करने के लिये कहा। नगर आयुक्त ने जीएम को आगामी बारिश से पहले शहर की भौगोलिक स्थिति सभी पम्पिंग स्टेशन की स्थिति का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर पैनी नज़र रखने के लिए कहा।

मंगलवार सुबह 10:00 से 2:00 के मध्य नगरायुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम सेवाभवन में “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के तहत जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चन्द्र जीएम जल कुलदीप सिंह अधिशासी अभियंता अजय राम को बैठाकर नागरिकों व पार्षद की समस्याओं को सुना वहाँ मौजूद अधिकारियों को तत्काल मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। 

“संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई में नगरायुक्त अमित आसेरी के समक्ष शिकायतकर्ता शकील अहमद ने पाइप लाइन लीकेज के संबंध मे शैलेन्द्र कुमार ने ग्रहकर आपत्ति के संबंध मे अब्दुल रहमान ने हैंडपम्प सही के संबंध मे ऐके शर्मा ने लाइट ठीक कराने के संबंध मे समस्या बतायी l 

जनसुनवाई में आयी 04 शिकायतों पर नगरायुक्त ने सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को  तत्काल समस्याओं का निदान कराए जाने का उत्तरदायित्व निर्धारित किया

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »