NEW English Version

माननीय मुख्यमंत्री यूपी के वर्चुअल संवाद से जुड़े निगम पार्षद/अधिकारी/कर्मचारी

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 20 जुलाई को संपूर्ण प्रदेश में वर्ष 2024-25 में वृक्षारोपण को जन आंदोलन के रूप में पवित्र कार्यक्रम की तरह आयोजित कराए जाने को लेकर संबंधित विभागों के साथ वर्चुअल संवाद किया। सीएम ने वर्चुअल संवाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम को पवित्र कार्यक्रम बताते हुए हर एक निकाय में एक पेड़ मां के नाम लगाने के साथ-साथ पेड़ को बचाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश। सीएम के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम नगर निगम के जवाहर भवन में आयोजित हुआ जहां पर नगर आयुक्त अमित आसेरी अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह के साथ पार्षद असलम नूर वार्ड 73 शाहिद अली वार्ड नंबर 48 शसद्दाम असरानी 88 नईम अहमद वार्ड नंबर 52 लाल सिंह वार्ड नंबर 9 गुलफाम 85 आजाद सिंह सूर्यवंशी वार्ड नंबर 16  रिंकू कुमार वार्ड नंबर 23 महेश चंद्र वार्ड नंबर 35 वर्चुअल संवाद में माननीय सीएम को सुना।

सीएम के वर्चुअल संवाद के उपरांत नगर आयुक्त ने 20 जुलाई को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधीनस्थों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम को पवित्र जन आंदोलन का रूप देने के निर्देश दिए साथ ही साथ माननीय पार्षद अधिकारी और कर्मचारियों को एक-एक पेड़ मां के नाम अनिवार्य रूप से लगाने के लिए कहा।

उन्होंने बताया निर्धारित वृक्षारोपण के लक्ष्य 16000 के सापेक्ष नगर निगम इस बार ज्यादा से ज्यादा पेड़ अपने डिवाइडर, भूखंड, गौशाला, पार्षद वार्ड में, ओजोन सिटी के पास जाफ़री ड्रेन के किनारे एटा चुंगी से कमलापुर रोड पर नाले के किनारे सासन गेट चौराहे से मथुरा रोड नाले के किनारे हाजीपुर चौहट्टा से मथुरा रोड गांव तक के साथ-साथ विस्तारित एरिया में आए संपत्तियों पर लगाएगा। 20 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम अजीतपुर आसना मथुरा रोड गाटा संख्या 2 नगर निगम द्वारा एक पेड़ मां के नाम आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठन जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा ज्यादा से ज्यादा पेड़ रोपित किए जाएंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »