NEW English Version

घर बैठे शिकायतें दर्ज कराना हुआ आसान

जनशिकायतों के निस्तारण को प्रभावी बनाने के लिये नगर निगम कंट्रोल रूम की भूमिका को अपग्रेड और आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस बनाने के लिये नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बड़ा कदम उठाते हुये बरसो पुरानी नगर निगम कंट्रोल रूम की कार्य प्रणााली को बदल दिया है। अब नगर निगम कंट्रोल रूम काॅल सेंटर के रूप में सेवाभवन आई ट्रिपिल सी में रात दिन 24 घंटे एक्टिव रहेगा।

इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि पुराने कंट्रोल रूम में तैनात स्टाॅफ को अन्य विभागों में शिफ्ट करते हुये आटसोर्स एंजेसी रेखा सिक्र्योरिटी सर्विस फैजाबाद को ई टैण्डर के माध्यम से काॅल सेंटर के संचालन का जिम्मा दिया गया है। 8-8 घंटे दिन की शिफ्ट में शिक्षित और योग्य महिलाओं तथा रात्रि में पुरूषों को तैनात किया गया है। प्रत्येक शिफ्ट में 03-03 स्टाॅफ को लगाया गया है काॅल सेंटर 1533 में आने वाली प्रत्येक काॅल को रिसिव करने के लिये इससे 08 लाइनों को इन्ट्रीगे्रट किया गया है ताकि कोई भी काॅल मिस न हो पाये। इसके साथ साथ पूर्व में एक्टिव 7500441344 को भी काॅल सेंटर में एक्टिव रखा गया है।

उन्होनें बताया कि कंट्रोल रूम में दर्ज होने वाली प्रत्येक शिकायत का विवरण ऑनलाइन साफ्टवेयर मे सेफ रहेगा शिकायतकर्ता के पास शिकायत दर्ज होने से लेकर निस्तारण व फीडबैक के लिये एसएमएस व काॅल जायेगी साथ ही साथ काॅल सेंटर में दर्ज होने वाली शिकायत के निस्तारण की डैडलाइन दो दिन रखी गयी है दो दिन बाद शिकायत डिफाल्टर कैटेगरी में आ जायेगी।

नगर आयुक्त ने कहा कि इस बदली हुयी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह और आईटी आफिसर शिव कुमार को तकनीकि रूप से जिम्मेदार बनाया गया है साथ ही साथ रोज़ाना आने वाले शिकायतों की निगरानी का जिम्मा अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को दिया गया है।

नगर आयुक्त ने कहा बरसो पुराने नगर निगम कंट्रोल रूम में जन शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया की धीमी रफ्तार और तैनात स्टाॅफ द्वारा पब्लिक से संवादहीनता को देखते हुये यह कदम उठाया गया है। निश्चित रूप से इस बदलाव से नगर निगम काॅल सेंटर जन शिकायतों के निस्तारण, पब्लिक से संवाद की दिशा में बेहतर कार्य करेगा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि जन शिकायतों के प्रभावी ढ़ग से निस्तारण और शिकायतों का ऑनलाइन रिकार्ड मैनटेंन करने की दिशा में नगर निगम ने आदर्श पहल की है नयी व्यवस्था में सभी शहरवासी सहयोग करें 1533 पर काॅल करें और अपनी नगर निगम सम्बन्धी शिकायत को दर्ज कराये।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »