NEW English Version

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने एक्सिस बैंक को ‘ओपन फॉर द प्लैनेट क्लीन-अ-थॉन’ पहल के लिए किया सम्मानित

भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने एक देशव्यापी स्वच्छता अभियान, ‘ओपन फॉर द प्लैनेट क्लीन-अ-थॉन’ के लिए सम्मानित किया है। एक्सिस बैंक को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से दो खिताब मिले, जिनमें ‘एक सप्ताह में कई पर्यटक स्थलों पर सबसे अधिक कचरा इकट्ठा करने’ और ‘एक सप्ताह में सबसे अधिक पर्यटक स्थलों की सफाई’ से जुड़े सम्मान शामिल हैं। यह लगातार दूसरा साल है, जब प्रकृति संरक्षण के प्रति बैंक के उल्लेखनीय योगदान को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मान्यता मिली है। यह उपलब्धि पर्यावरण संरक्षण और वहनीय विकास के प्रति बैंक के समर्पण को दर्शाती है।

एक्सिस बैंक ने 5 जून से 12 जून, 2024 तक चलाए गए सप्ताह भर के स्वच्छता अभियान के दौरान, 24 गैर-सरकारी संगठनों के साथ मिलकर वाराणसी के घाट, दिल्ली में कुतुब मीनार, असम में काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, हैदराबाद में गोलकुंडा किला और शिमला में मॉल रोड आदि जैसे तेईस पर्यटक स्थलों से करीब 13,000 किलोग्राम कचरा इकट्ठा किया। बैंक के शाखा कर्मचारियों, ग्राहकों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं और स्थानीय अधिकारियों सहित लगभग 4,649 स्वयंसेवकों ने ‘ओपन फॉर द प्लैनेट क्लीन-अ-थॉन’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एक्सिस बैंक की प्रेसिडेंट एवं हेड, ब्रांच बैंकिंग, सुश्री अर्निका दीक्षित ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कहा, “एक्सिस बैंक में हम, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से इन प्रतिष्ठित खिताबों से सम्मानित किए जाने पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। ये रिकॉर्ड्स नागरिक जिम्मेदारी, सामुदायिक सेवा और पारिस्थितिकी के संरक्षण के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाते हैं। इस पहल के माध्यम से, हमने इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों और धरोहर स्थलों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया है। हमारा अखिल भारतीय अभियान भावी पीढ़ियों के लिए पृथ्वी की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दृढ़ बनाता है और उन्हें पर्यावरण को हो रहे नुकसान को कम करने और पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है।”

पिछले साल, एक्सिस बैंक ने भारत के 18 शहरों में पच्चीस जलाशयों को साफ करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान का आयोजन किया था, जिसमें 3700 से अधिक प्रतिभागियों ने 12,794 किलोग्राम कचरा एकत्रित करने के लिए स्वेच्छा से भाग लिया था। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने ‘एक सप्ताह तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के दौरान साफ किए गए अधिकतम जलाशय’ और ‘कई शहरों में जलाशयों से अधिकतम मात्रा में (किलोग्राम) कचरा एकत्रित करने’ के लिए इस उल्लेखनीय प्रयास को सम्मानित किया। एक्सिस बैंक अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण का प्रयास करता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर एक्सिस बैंक की पहल, कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी और वहनीय विकास के लिए इसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »