NEW English Version

सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर योग गुरु का सम्मान

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था द्वारा योग गुरु सुरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह के नेतृत्व में स्थानीय फ्रेंच सोसायटी ग्रेटर नोएडा में योग प्रशिक्षक सुरेन्द्र सिंह की देखरेख में पिछले कई महीनों से योग शिविर का संचालन हो रहा है उनका कहना है कि हम कभी बूढ़े नहीं होंगे हम और युवा बनकर अपनी मर्जी का जीवन जिएंगे.जिसमें बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासी शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। 

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर योग गुरु सुरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में योग गुरु ने योग की उपयोगिता और इसके प्रसार प्रचार पर जोर देने की आवश्यकता पर विशेष प्रकाश डाला। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह ने योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के प्रति लोगों को जागरूक होकर नियमित योग करने की सलाह दी। संस्था के संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह ने अपने उद्बोधन के दौरान बताया कि सनातन संस्कृति का आधार गुरु शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाना हमारा मूल उद्देश्य है। हमारे जीवन में आध्यात्मिक गुरु और योग गुरु दोनों का बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान है। स्वस्थ शरीर में हीं स्वस्थ आत्मा वास करती है। आत्मा स्वस्थ हो तभी हम आध्यात्मिक मार्ग पर भी आगे बढ़ सकते हैं। अतः योग गुरुओं का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता दिनेश मिश्रा ने भी उपस्थित होकर सक्रिय योगदान दिया।  दिल्ली स्थित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट साहित्य,कला, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »