NEW English Version

एक्सिस बैंक के वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के नतीजे

9,637 करोड़ रुपए का कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 16% अधिक है, वहीं एनआईएम 4.05% पर

बेहतर कारोबारी गति और औसत जमा और अग्रिम में लगातार वृद्धि से मिले बेहतर नतीजे

भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने आज वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा की। तिमाही के लिए बैंक का कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट 16% बढ़कर 9,637 करोड़ रुपए हो गया। बैंक ने वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 5,797 करोड़ रुपए की तुलना में 6,035 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले साल की तुलना में 4% की वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 11,959 करोड़ रुपए से वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 12% सालाना और 3% क्यूओक्यू बढ़कर 13,448 करोड़ रुपए हो गई। 

वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के लिए इसका शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 4.05% रहा। कासा जमा में 4% की वृद्धि हुई, जबकि कासा अनुपात 42% रहा। बैंक का परिचालन राजस्व वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 17,046 करोड़ रुपए से 13% सालाना बढ़कर वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 19,232 करोड़ रुपए हो गया। 30 जून 2024 तक, बैंक ने सकल एनपीए और शुद्ध एनपीए के स्तर को क्रमशः 1.54% और 0.34% पर दर्ज किया, जबकि 30 जून, 2023 को यह 1.96% और 0.41% था। वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के लिए बैंक की शुल्क आय 16% सालाना बढ़कर 5,204 रुपए हो गई। रिटेल शुल्क में वर्ष दर वर्ष 18% की वृद्धि हुई तथा यह बैंक की कुल शुल्क आय का 71% रहा। कुल पूँजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) 16.65% रहा, जिसमें सीईटी 1 अनुपात 14.06% रहा। 

बैंक का वेल्थ मेनेजमेंट बिजनेस भारत में सबसे बड़े व्यवसायों में से एक है, जिसमें 30 जून, 2024 के अंत तक 5,99,108 करोड़ रुपए की प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) है, जो 40% सालाना बढ़ी है। उच्च (एचएनआई) और अति-उच्च-निवल-मूल्य (यूएचएनआई) वाले ग्राहकों के लिए बैंक का प्रस्ताव बरगंडी प्राइवेट, 13,071 परिवारों को कवर करता है। बरगंडी प्राइवेट के लिए एयूएम 31% सालाना और 14% क्यूओक्यू बढ़कर 2,09,451 करोड़ रुपए हो गया। बैंक की सहायक कंपनियों ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 436 करोड़ रुपए के पीएटी के साथ स्थिर प्रदर्शन किया, जिसमें सालाना आधार पर 47% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 30 जून, 2024 तक बैंक के पास 5,427 घरेलू शाखाओं और विस्तार काउंटर्स का नेटवर्क था, साथ ही 2,987 केंद्रों में 182 बिजनेस करस्पॉन्डेंट बैंकिंग करस्पॉन्डेंट (बीसीबीओ) स्थित थे, जबकि 30 जून, 2023 तक 2,754 केंद्रों में 4,945 घरेलू शाखाएँ और विस्तार काउंटर और 156 बीसीबीओ स्थित थे। 

एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा, “सिटी इंटीग्रेशन के अंतिम चरण के लिए सभी टीमों के एक साथ काम करने के मामले में पिछली तिमाही महत्वपूर्ण थी। मुझे खुशी है कि इंटीग्रेशन हो गया है और यह परिवर्तन के आकार और पैमाने को देखते हुए काफी हद तक सहज था। मैं उन टीमों का आभारी हूँ, जिन्होंने इसे संभव बनाने में अथक परिश्रम किया। साथ ही, हमारे 2 मिलियन नए ग्राहकों को हम पर अपना भरोसा और विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद!”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »