NEW English Version

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला ने एक सप्ताह एक थीम के तहत एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन और रणनीतिक क्षेत्र (एईआईएसएस) थीम पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (एनपीएल) ने सीएसआईआर-सेंट्रल सेंटीफिक इंस्ट्रूमेंट्स ऑर्गनाइज़ेशन (सीएसआईओ), सीएसआईआर-केन्‍द्रीय इलेक्‍ट्रोनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्‍थान (सीईईआरआई) और सीएसआईआर-आईआईपी की सहभागिता वाली प्रयोगशालाओं के साथ अपनी ‘एक सप्ताह एक थीम’ पहल के तहत राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला परिसर में 2 से 4 अगस्त तक एईआईएसएस थीम पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

सीएसआईआर-एनपीएल के निदेशक प्रो. वेणुगोपाल अचंता ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों का स्वागत किया। इसके बाद, सीएसआईआर-एनएएल के निदेशक और एईआईएसएस थीम निदेशक डॉ. अभय अनंत पशिलकर ने मुख्य संबोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने एईआईएसएस थीम पर विस्तार से चर्चा की और आत्मनिर्भर भारत, स्वस्थ भारत और मेक इन इंडिया पहल को प्राप्त करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने एईआईएसएस थीम से जुड़े अनुमानित लक्ष्यों पर भी चर्चा की।

सीएसआईआर-सीईईआरआई के निदेशक डॉ. पी.सी. पंचारिया ने औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने में एईआईएसएस थीम की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सहज और सरल प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए एकल खिड़की प्रणाली के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला के संयोजक डॉ. एस. के. दुबे ने तीन दिवसीय एजेंडे की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसमें छात्र-वैज्ञानिक बातचीत सत्र, स्टार्टअप/एमएसएमई/उद्योग मीट और एईआईएसएस में महिलाओं पर फोकस करना शामिल था। उन्होंने धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यशाला का समापन किया। छात्र-वैज्ञानिक बातचीत कार्यक्रम में 60 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने प्रदर्शनी का आयोजन किया और दूसरे सत्र के दौरान वैज्ञानिकों से बातचीत की। कार्यक्रम के पहले दिन का समापन प्रदर्शनी पर आधारित विज्ञान प्रश्नोत्तरी के साथ हुआ।

निर्धारित संक्षिप्त कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

पहला दिन: उद्घाटन समारोह के बाद विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और नवाचारों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी। जिज्ञासा कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, स्कूली छात्रों को आगामी प्रगति के बारे में अपनी जागरूकता बढ़ाने और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनकी रुचि को प्रेरित करने के लिए प्रदर्शनी देखने के लिए आमंत्रित किया जाता है। एनपीएल संग्रहालय में ‘अत्याधुनिक तकनीकों के उत्पादों का प्रदर्शन’ इस प्रदर्शनी का केंद्र हैं।

दूसरा दिन: उद्योग सहयोग पर फोकस, सीएसआईआर द्वारा उद्योगों को विकसित और विक्रय गईं तकनीकों पर प्रकाश डालना। उद्योगों के पास पैनल चर्चाओं के लिए एक मंच होगा, जहां वे अपनी तकनीकों का प्रदर्शन कर सकते हैं और प्रमुख विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर सकते हैं। आयोजन में इस दिन विशिष्ट वैज्ञानिकों की विभिन्न वार्ताएं भी होंगी, जो उनके कार्य के महत्व और नए शोध एवं तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगी। सहयोग और ज्ञान साझा करने को बढ़ावा देने के लिए नेटवर्किंग सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

तीसरा दिन: एईआईएसएस में, महिलाओं की हर क्षेत्र में समान भागीदारी की पहचान करते हुए उत्सव मनाना शामिल है। समारोह के अंतिम दिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा, जिसमें महिला वैज्ञानिकों द्वारा नए और महत्वपूर्ण शोधों पर वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा। इन सत्रों का उद्देश्य युवतियों को प्रौद्योगिकी विकास में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना और प्रोत्साहित करना है। इन वार्ताओं का फोकस महत्वपूर्ण विषयों और भविष्य के रुझानों पर है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »