NEW English Version

युवा संसद विमर्श 2.0: लोकतांत्रिक परंपरा के आधारभूत मूल्यों व तथ्यों की समझ से जगेगा देश का युवा नेतृत्व

सन्त अतुलानन्द कान्वेन्ट स्कूल, कोइराजपुर, हरहुआ, वाराणसी में विमर्श 2.0 के समापन समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों ने संसदीय पद्धति तथा कार्य-प्रणाली पर व्यापक चर्चा करते हुए अनेक गहन व गंभीर समसामयिक मुद्दों पर न केवल बहस की अपितु लोकतांत्रिक परंपरा के मूलभूत तथ्यों को जाना और समझा।अनेक कमेटियों में लोकसभा, राज्यसभा, एन.डी.ए.मीट, इंडिया मीट के साथ-साथ महाभारत एक संवाद तथा लोकल रिप्रेजेंटेटिव डायलॉग ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह कमेटी गत वर्ष पूरे भारतवर्ष में पहली बार किसी युवा संसद में शामिल की गई थी, जिसमें वाराणसी के लोकल मुद्दों पर चर्चा हुई, साथ ही साथ महाभारत एवम् मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर भी विद्यार्थियों ने गंभीर विचार-विमर्श किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्र बोध को जगाता समूह गान, सामूहिक ताल-तरंग का मनोहारी संगम, गिटार वाद्य की प्रस्तुति तथा प्रेरणादायी समूह नृत्य की मनोरम प्रस्तुति ने अद्भुत समा बाँधा।

उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय युवा संसद विमर्श – 2.O, में वाराणसी के 15 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालय एवम् कुल 700 से भी अधिक इन सभी विद्यार्थियों को अपनी अपनी कमेटी की ओर से वर्बल मेंशन,स्पेशल मेंशन,ऑनरेबल मेंशन,हाई कैमंडेशन व बेस्ट डेलिगेट के लिए सम्मानित किया गया। संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने कहा कि आज का युवा आगे आये और देश की तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी देश को आगे ले जाने का कार्य करे। अपना सही राय व मत स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जाति वर्ग भेद से ऊपर उठकर राष्ट्र सर्वोपरि होना चाहिए। निदेशिका डॉ. वंदना सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह का आयोजन वर्तमान पीढ़ी व समाज के समान विचारधारा वाले लोगों और सरकार के बीच एक साझा मंच प्रदान करता है। इस सेतु के माध्यम से देश का युवा संसदीय गतिविधियों, नीति निर्धारण व अनेक गंभीर मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा करने हेतु प्रेरित व सक्षम होता है।

संस्था की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह जी ने कहा कि युवा संसद विमर्श अनेक विषयों पर विचार करने तथा अपनी राय प्रस्तुत करने का खुला मंच है, जो विद्यार्थियों के संवाद कौशल व सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देता हैं ,उन्होंने पधारे सभी अभ्यागतों के प्रति विशेष आभार व कृतज्ञता ज्ञापित की।

आयोजन समिति के सदस्यों में नैवेद्य शेखर सिंह (स्टूडेंट कन्वेनर), विश्वमोहिनी तिवारी (प्रेसिडेंट), रणवीर प्रताप सिंह (वाईस प्रेसिडेंट) ,सौभाग्य कुँवर सिंह (ट्रेसरार) ,सैयद अदनान (क्रिएटिव हेड) ,पार्थ सारथी ,अन्विता सिंह ,कार्तिकेय शर्मा ,अस्तुति सिंह, भव्या सिंह, श्रेया त्रिपाठी, शौर्य विक्रम सिंह इत्यादि विद्यार्थियों ने अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया। यह संपूर्ण आयोजन डॉ. आलोक पांडेय एवम् सामाजिक विज्ञान संकाय के कुशल निर्देशन में संचालित किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »