NEW English Version

सार्थक सिद्घ होगा सेवा भवन शब्द: नगर आयुक्त

गुरुवार को नगर आयुक्त विनोद कुमार ने सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ जन समस्याओं को लेकर नगर निगम सेवा भवन में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और अधीनस्थों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। 

नगर निगम सेवा भवन में आने वाले फरियादियों से  बातचीत करते हुए कहा *नगर निगम सेवा भवन शब्द को सार्थक सिद्ध करना उनका उद्देश्य है आने वाले दिनों में सेवा भवन से हर अधिकारी कर्मचारी सेवा भवन शब्द को सार्थक सिद्ध करने का प्रयास करेगा।

जनसुनवाई में नगर आयुक्त के समक्ष साफ सफाई पेयजल मार्ग प्रकाश की समस्याओं को लेकर लोगों ने मुलाकात की जिस पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं गुरुवार को भी नगर आयुक्त का स्वागत कई लोगों, टाउन वैंडिंग कमेटी, बैंक व नगर निगम ड्राइवर्स व सफाई कर्मचारी नेताओं ने किया।

नगर आयुक्त ने नगर निगम के सभी विभागों में पारदर्शिता और गुणवत्ता पूर्वक नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को सभी विभागों की समीक्षा के लिए दिन वाइस रोस्टर निर्धारित करने के निर्देश दिए। 

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा सेवा भाव से नगर निगम सेवाभवन शब्द को सार्थक सिद्ध करने का प्रयास किया जाएगा व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में सुधारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »