NEW English Version

greytHR ने Apax डिजिटल फंड से सीरीज एफ फंडिंग में अपना सबसे बड़ा निवेश हासिल किया

प्रमुख फुल-सूट एचआरएमएस प्रोवाइडर, greytHR ने Apax डिजिटल फंड II (द Apax डिजिटल फंड्स) से सीरीज़ एफ फंडिंग में अपना सबसे बड़ा निवेश हासिल किया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। कंपनी ने यह निवेश Apax की सलाह पर किया है, जो कि एक प्रमुख ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी एडवाइज़री फर्म है। कंपनी इस फंड का उपयोग क्लाउड-आधारित एचआर सॉफ्टवेयर बाजार में विकास के अवसरों का लाभ उठाने के लिए करेगी।

greytHR, एचआर, पेरोल, छुट्टी, उपस्थिति और परफॉर्मेंस मैनेजमेंट को स्वचालित करने के लिए 40 से अधिक टूल्स प्रदान करता है। साथ ही, यह एक एम्प्लॉयी सेल्फ-सर्विस पोर्टल और मोबाइल ऐप भी प्रदान करता है। greytHR एक व्यापक एचआर इकोसिस्टम है, जो 25 से अधिक देशों में 23,000 से अधिक ग्राहकों को सेवाएँ दे रहा है। इसकी कुशल टीम में एचआर प्रोफेशनल्स, विशेषज्ञ और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स शामिल हैं। कंपनी की ग्राहक-केंद्रित सेवाओं में कम्युनिटी, ट्रेनिंग एकेडमी, कंप्लायंस वेबसाइट, रिसोर्सेस, वेबिनार्स और एक अवॉर्ड विनिंग पॉडकास्ट सीरीज़ शामिल है।

गिरीश रोवजी, को-फाउंडर और सीईओ, greytHR, ने कहा, “हम अपनी विकास यात्रा में Apax को शामिल करते हुए बेहद गर्वित महसूस कर रहे हैं। यह greytHR के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। रिक्रूटमेंट और टैलेंट मैनेजमेंट के लिए यह निवेश स्ट्रेटेजिक एचआर मॉड्यूल्स जोड़ेगा, जो कहीं न कहीं हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने में मदद करेगा। हम इंडस्ट्री में अपना स्थान मजबूत करते हुए, नए ग्राहक वर्गों तक पहुँचने और तेजी से आगे बढ़ने की योजना भी बना रहे हैं। Apax और हमारे निरंतर शेयरहोल्डर्स, इन्फो एज और जीएमओ का हमें भरपूर समर्थन मिल रहा है। हम अपने ग्राहकों, रिसेलर्स, अफिलिएट्स और पूरी greytHR कम्युनिटी को उनके समर्थन और हम पर विश्वास के लिए धन्यवाद् देते हैं।”

सईद अंजुम, को-फाउंडर, greytHR और सीटीओ, ने कहा, “यह फंडिंग हमारे ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने और रिसर्च एवं डेवलपमेंट की हमारी पहलों को बढ़ावा देने की हमारी योजनाओं को सार्थक बनाने का काम करेगी। हम अपने यूज़र्स की सभी जरुरतों को पूरा करने के उद्देश्य के तहत अपने प्लेटफॉर्म में निरंतर रूप से सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि हमारी पेशकशों के माध्यम से वे निर्बाध रूप से और कुशलता से काम कर सकें। हम अपने एचआर तकनीकी समाधानों में एआई-सक्षम मॉड्यूल्स और अन्य सर्विसेस को शामिल कर रहे हैं, ताकि ग्राहकों को greytHR में उनके निवेश से अधिकतम लाभ प्राप्त करने में मदद मिल सके।”

मार्क बीथ, पार्टनर और शाश्वत शुक्ला, वाइस प्रेसिडेंट, Apax डिजिटल, ने टिप्पणी करते हुए कहा, “छोटी और मध्यम आकार की कंपनियों को अर्थव्यवस्था का आधार माना जाता है, लेकिन पुराने पेरोल और एचसीएम समाधानों के कारण उन्हें उचित लाभ नहीं मिल पाते हैं। greytHR इन व्यवसायों को जटिल मैन्युअल काम से स्वचालित, सटीक और यूज़र के अनुकूल मोबाइल समाधान पेश करता है, जिससे न सिर्फ उनके समय की, बल्कि पैसे की भी बचत होती है। हमें पेकोर और ज़ेलिस जैसे पिछले निवेशों का बेहतर अनुभव है, और साथ ही हमने दो वर्षों से अधिक समय तक ग्रेटीएचआर का अनुसरण किया है। ऐसे में, हम गिरीश, सईद और उनकी टीम के साथ साझेदारी करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य ग्रेटीएचआर को नई ऊँचाइयों पर ले जाना है।”

greytHR’s की टीम की उपस्थिति पूरे भारत में है, जिसने कंपनी को विभिन्न उपलब्धियाँ और सफलता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आगे बढ़ने के साथ ही साथ ग्रेटीएचआर, टीम में नवाचार को बढ़ावा देने और ग्राहकों को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए समर्पित है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »