NEW English Version

नगर आयुक्त ने शहर की साफ सफाई कचरा उठान और जल निकासी, कान्हा गौशाला की जानी हक़ीक़त

अलीगढ़ में नगर आयुक्त के रूप में अपने पहले निरीक्षण के दौरान सुबह सर्किट हाउस से निकले नगर आयुक्त विनोद कुमार ने सबसे पहले रामघाट रोड गोविला गैस एजेंसी अंडरग्राउंड नाले की सफाई का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जैसे ही गोबिला गैस एजेंसी नाले पर पहुंचे नगर आयुक्त को वहां पर कई दिन से निकला हुआ कचरा दिखाई दिया उन्होंने मौके पर इसकी वजह पूछी. नगर आयुक्त ने इस नाले को बारीकी से देखा और संबंधित से इस नाले की सफाई में इतनी देरी की वजह भी पूछी. नगर आयुक्त ने एसएफआई योगेंद्र यादव से इस नाले की सफाई में लगाए जाने वाले नाला गैंग की संख्या के बारे में भी जानकारी ली एसएफआई ने 10 नाला गैंग कर्मचारियों के कार्य करने के बारे में बताया जिस पर नगर आयुक्त ने इतने महत्वपूर्ण नाले की सफाई में इतने कम कर्मचारी लगाने का कारण पूछा. नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद से साफ हुए लगभग 100 मीटर नाले पर निर्माण विभाग द्वारा पत्थर नहीं रखने की वजह भी पूछी।

नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग और निर्माण विभाग को संयुक्त रूप से इस नाले की सफ़ाई पूर्ण करते हुए साफ हुए नाले पर पत्थर रखवाने के निर्देश दिए मौके पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को राजस्व नक़्शे के अनुसार इस रोड पर अतिक्रमण को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए।

सेंटर पॉइंट्स से स्टेशन रोड

स्टेशन रोड पर निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को कई जगह  सुबह कचरा समय से नहीं उठा मिला. अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सड़क चौड़ीकरण कार्य में नाले में पुराना पानी जमा मिला व मेनहोल का कवर भी सड़क से ऊपर निकला मिला। जिसको देखकर नगर आयुक्त ने खासी नाराजगी जताई। सेंटर पॉइंट से स्टेशन रोड और स्टेशन रोड से मीनाक्षी पुल तक नाले के ऊपर अतिक्रमण और नाले को अवरुद्ध देखकर नगर आयुक्त ने तत्काल इस नाले की अतिक्रमण हटाने, सफाई कराये जाने के निर्देश दिए।

कान्हा गौशाला

अपने पहले निरीक्षण में नगर आयुक्त ने नगर निगम की आगरा रोड स्थित कान्हा गौशाला का भी निरीक्षण किया यहां पर गौशाला में हरे चारे गोवंश की देखरेख, स्वास्थ्य परीक्षण  बायोगैस और गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। 

नगर आयुक्त ने मौके पर अधीनस्थों से कहा माननीय मुख्यमंत्री महोदय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है नगर निगम की गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए नगर आयुक्त ने यहां के गोवंश के मूत्र को फिल्टर कर गोनायल बनाने का निर्णय लिया. नगर आयुक्त ने इस गोनायल का उपयोग नगर निगम के सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय की धुलाई सरकारी भवनों की धुलाई में प्रयोग करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने गोवंश के लिए पौष्टिक चारे के रूप में नेपियर ग्रास उगाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने इस दिशा में एक कदम आज ही उठाते हुए नगर निगम के नव विस्तारित क्षेत्र बढ़ौती फतेह खा में प्राथमिक विद्यालय के पास भूमि का भी चयन करते हुए निरीक्षण किया। यहां पर संचालित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से नगर आयुक्त ने स्वच्छता, स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त और सुप्रभात के बारे में संवाद करते हुए बच्चों को स्वच्छता और शिष्टाचार का पाठ पढ़ाया।

ये रहे मौजूद: निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, अधिशासी अभियंता अजय राम, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा सहायक अभियंता जल पुष्पेंद्र जेई नरेंद्र देश दीपक एहसान रब आदि साथ साथ थे।

नगर आयुक्त का कहना, नगर निगम सीमा क्षेत्र में साफ सफाई और कचरा उठाने की व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है पहले दिन निरीक्षण किया गया है अधीनस्थों को इस दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं साथ ही साथ कान्हा गौशाला को आत्मनिर्भर गौशाला बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास रहेगा गोमूत्र से गोनायल फिनायल व गौवंश को पोष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम स्वयं अपनी भूमि पर नेपियर ग्रास उगाने की दिशा में आने वाले दिनों में काम करेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »