NEW English Version

गोविला गैस एजेंसी नाले पर 24 घंटे में कोई प्रोग्रेस ना मिलने पर नगर आयुक्त हुए नाराज़

क्वारसी अंडरग्राउंड नाला सफाई का निरीक्षण

नगर आयुक्त द्वारा लखनऊ से बुलाई गई  नाला सफाई की तकनीकी टीम ने क्वार्सी अंडरग्राउंड नाले की सफाई का काम शुरू किया जिसको देखने नगर आयुक्त मौके पर गए लगभग डेढ़ घंटा मौके पर खड़े रहकर नगर आयुक्त ने अपने सामने नाला सफाई कराई। नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सीवर प्रभारी को को इस नाले की सफाई में नाला गैंग कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ सफाई करने और जल्द से जल्द इसकी सफाई को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गोविला गैस एजेंसी नाला निरीक्षण

पिछले डेढ़ माह से साफ हो रहे गोविला गैस एजेंसी  नाले की धीमी गति को लेकर शनिवार को नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद और एसएफआई योगेंद्र यादव को नाला सफाई में तेजी और बंद नाले के आगे के हिस्से तोड़कर खोलने के निर्देश दिए थे लेकिन रविवार को पहुंचे नगर आयुक्त को वहां पर कोई भी सुपरविजन स्टाफ नहीं मिला और न ही  बचे हुए नाले को तोड़कर खोलने का काम होता मिला जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई।  एसएफआई द्वारा बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर भी नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई 24 घंटे के अंतराल में इस नाले की सफाई और नाला खुदाई के कार्य में कोई भी प्रगति नहीं मिलने पर अपर नगर आयुक्त को सम्बंधित सुपरविजन स्टाफ एसएफआई का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

खेरेश्वर धाम का निरीक्षण

कल सावन के सोमवार पर खेरेश्वर धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों को दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त ने खेरेश्वर धाम का भी निरीक्षण किया मौके पर खेरेश्वर धाम सेवा समिति के पदाधिकारी से बात की मौके पर नगर आयुक्त ने  विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ वहां नगर निगम की लगी मोबाइल शौचालय की मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद, निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव जोनल सफाई अधिकारी रामानंद त्यागी एहसान रब आदि साथ साथ थे।

नगर आयुक्त का कहना, क्वारसी के अंडरग्राउंड नाले की सफाई का काम तकनीकी रूप से करने के लिए लखनऊ से टीम बुलाई गई है जिसने काम शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में गोविला गैस एजेंसी नाले की सफाई में कोई प्रगति नहीं मिलने पर सम्बंधित सुपरविजन स्टाफ का स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »