NEW English Version

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी व आज़ादी का अमृत महोत्सव तहत निकली तिरंगा रैली

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान का आगाज अलीगढ़ नगर निगम द्वारा शहर के ऐतिहासिक घंटाघर से तिरंगा रैली के माध्यम से किया गया।

घंटाघर से तिरंगा रन रैली का शुभारंभ सांसद सतीश गौतम महापौर प्रशान्त सिंघल एमएलसी मानवेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त विनोद कुमार पार्षद पुष्पेंद्र जादौन, अनिल सेंगर संजय पंडित अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव  सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह सीटीओ अशोक सिंह सहित कई पार्षद/अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

नगर निगम द्वारा तिरंगा रन रैली घन्टाघर से होते हुए दीवानी कचहरी होते हुए तस्वीर महल से सेवा भवन तक निकाली गई। तिरंगा रैली का मुख्य आकषर्ण नगर आयुक्त की पहल पर डूडा में पंजीकृत स्वयं सेवी समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गए तिरंगे थे। नगर आयुक्त ने इस बार सीधे स्वयं सेवी समूह की महिलाओं से ही 1 लाख तिरंगा तैयार करवाये जाने का निर्णय लिया ताकि महिलाएं सशक्त हो सके। 

सांसद सतीश गौतम ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री महोदय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा है  देशभक्ति का जज्बा कायम करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान एक सार्थक पहल है। महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कोई भी घर तिरंगा से अछूता न रहे हर घर तिरंगा देश की ताकत आपसी प्रेम का प्रतीक बने नगरीय क्षेत्र में हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए नगर निगम में ये अभियान उत्सव की तरह मनाया जा रहा है।

कोल विधायक अनिल पराशर ने कहा हर घर तिरंगा अभियान हमारे लिए गौरवमय है हर हिंदुस्तानी के दिल में तिरंगा के प्रति इस अभियान से सम्मान की भावना हमेशा कायम रहेंगी इस अभियान को सभी लोग उत्सव की तरह मनाये। एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान आजादी के अमृत महोत्सव पर मनाए जाने वाला उत्सव है और अलीगढ़वासी इस उत्सव को पूरे जोश और जुनून के साथ मना रहे हैं।

नगरायुक्त विनोद कुमार ने कहा हर घर तिरंगा अभियान को नगर निगम उत्सव की भांति मनाये जाने व तिरंगा रन रैली के माध्यम से अलीगढ़ नगर निगम का प्रयास हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का रूप देखकर उत्सव की तरह मनाने का और इस प्रयास में अलीगढ़ वासियों के सहयोग की नगर निगम को बेहद ज़रूरत है हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े आपने घर पर तिरंगा जरूर लगाएं।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने तिरंगा रैली में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारी समाजिक संगठन इनरव्हील रोटरी क्लब, स्वयं सेवी संस्थाओं की महिलाओं, एनसीसी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी देश का भविष्य तभी उज्ज्वल होता है जब वह अपने पिछले अनुभवों और विरासत के गौरव के साथ पल-पल जुड़ा रहता है भारत के पास एक समृद्ध ऐतिहासिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का अथाह भंडार है जिस पर हमें गर्व होना चाहिए।

रैली में  नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारी विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं अध्यापक अध्यापिकाये, स्काउट एंड गाइड एनसीसी के कैडेट, पुलिस के जवान, स्वयं सेवी समूह की महिलाओं, रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।

रैली के अंत में नगर आयुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों मीडिया सामाजिक संगठन के पदाधिकारी विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं अध्यापक अध्यापिकाये, स्काउट एंड गाइड एनसीसी के कैडेट, पुलिस के जवान, स्वयं सेवी समूह की महिलाओं, रोटरी एवं इनरव्हील क्लब का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »