NEW English Version

स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर होंगे चाक चौबंद इन्तिज़ाम

आगामी स्वतंत्रता दिवस , रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर नगर निगम द्वारा करायी जाने वाली साफ सफाई के लिये जिम्मेदार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी एसएफआई अर्बन एनवायरोटेक कम्पनी के साथ नगर आयुक्त ने समीक्षा करते हुये दो टूक लहज़ें में  शहर की सड़कों को कचरा मुक्त करने का लक्ष्य दिया है।

बुद्धवार को नगर आयुक्त विनोद कुमार ने त्यौहारों पर साफ सफाई की समीक्षा करते हुये प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सभी एसएफआई को सफाई व्यवस्था में सुधार, सुबह की पारी में मुख्य मार्गों की सफाई प्रमुख चौराहों धार्मिक स्थल और महापुरुषों की प्रतिमाओं की धुलाई, चूने का छिड़काव अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए हैं साथ ही साथ अर्बन कम्पनी को सभी पार्षद वार्डो में घर घर से कचरा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिये।  

नगर आयुक्त ने अपने कार्यालय में साफ सफाई की समीक्षा करते हुए संचारी रोगों की रोकथाम में नगर निगम स्तर से की जाने वाली धीमी कार्यवाही पर नराज़गी भी जताई। नगर आयुक्त ने मुख्य मार्गो पर एंटी लारवा फागिंग मुख्य मार्गों की सफाई नालियों की तली झाड़ सफाई डोर टू डोर जैसे बिंदुओं पर समीक्षा की 

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन व श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर साफ सफाई की पुख्ता इंतजाम कराए जाने के लिए नगर निगम द्वारा रोड मैप तैयार किया गया है इन त्यौहारों के साथ-साथ आने वाले दिनों में शहर की सड़कों को पूर्ण रूप से कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इस लक्ष्य में सभी एसएफआई, सफाई कर्मचारी व अर्बन कम्पनी की महत्वपूर्ण भूमिका है आवश्यक दिशा निर्देश सभी सम्बन्धित को इस दिशा में काम करने के लिये दिये गये है।

समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, अधिशासी अभियंता अजय राम प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी, दलवीर सिंह, एसएफआई बिशन सिंह प्रदीप पाल रामजीलाल अनिल सिंह, केके सिंह स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब अर्बन कंपनी प्लांट हेड एहसान सैफी आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »