NEW English Version

एक्सिस बैंक ने वीज़ा और मिंटोक के साथ साझेदारी में मर्चेंट समुदाय के लिए एकीकृत समाधान “नियो फॉर मर्चेंट्स” किया लॉन्च

भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने आज वीज़ा और मिंटोक के साथ भागीदारी में “नियो फॉर मर्चेंट्स” ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है। यह अत्याधुनिक बैंकिंग समाधानों के माध्यम से व्यवसायों को सशक्त बनाने के प्रति एक्सिस बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाली एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यूजर्स के अनुकूल इंटरफेस, विभिन्न भुगतान स्वीकृति विकल्पों और महत्वपूर्ण व्यावसायिक अंतर्दृष्टि के साथ, नियो फॉर मर्चेंट्स ऐप पूरे देश में मर्चेंट के लिए भुगतान के तरीकों को नया रूप देने के लिए तैयार है।

नियो फॉर मर्चेंट्स ऐप मर्चेंट को भुगतान स्वीकार करने, लेन-देन रिपोर्ट देखने और मोबाइल एप्लिकेशन के ज़रिये सीधे सेवा अनुरोध करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे उन्हें अपने रिलेशनशिप मैनेजर पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। एप्लिकेशन की ऑल-इन-वन कार्यक्षमता कम लागत वाले समाधान प्रदान करती है, ओम्नी चैनल भुगतान का अनुभव बेहतर बनाता है और लेन-देन तथा सेवा रिपोर्ट जैसी सभी आवश्यकताओं के लिए वन-स्टॉप समाधान प्रदान करता है। यह अभिनव दृष्टिकोण डिजिटलीकरण के बढ़ते रुझान के साथ मेल खाता है, जिससे व्यवसायों को और अधिक सुविधा मिलती है।

मर्चेंट की बदलती ज़रूरतों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, एक्सिस बैंक का नियो फॉर मर्चेंट्स कई तरह के लाभ प्रदान करता है:

  • सुविधा: मर्चेंट कार्ड, एसएमएस पे और यूपीआई के ज़रिये कभी भी भुगतान स्वीकार कर सकते हैं, जो ग्राहकों के साथ-साथ मर्चेंट के समग्र अनुभव और संतुष्टि को बढ़ाता है।
  • दक्षता: मोबाइल ऐप के ज़रिये भुगतान प्रक्रिया और सेवा अनुरोध को सुव्यवस्थित करता है जो मर्चेंट और कर्मचारियों दोनों के लिए समय की बचत कर सकता है, जिससे उत्पादकता में वृद्धि होती है।
  • डेटा इनसाइट्स: एप्लिकेशन के ज़रिये लेन-देन और निपटान रिपोर्ट व्यापारियों को आसानी से मिल जाती है, जो उन्हें मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान कर सकती है।
  • यूजर्स के अनुकूल ऐप: मजबूत भुगतान और सेवा क्षमताएँ संचालन को आसान बनाने, अनुभव को बेहतर करने और व्यापारिक वृद्धि को बढ़ावा देने में इसकी अहमियत को दर्शाती हैं।

इस साझेदारी के माध्यम से, एक्सिस बैंक वीज़ा के डिजिटल भुगतान में नेतृत्व और मिंटोक के मर्चेंट-केंद्रित SaaS समाधानों का लाभ उठाकर मर्चेंट अधिग्रहण पोर्टफोलियो को सुदृढ़ करेगा, जिससे भारतीय एसएमई के लिए वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। वीज़ा और मिंटोक के साथ सहयोग से बैंक के देश भर में छोटे एवं मध्यम उद्यमों के साथ मजबूत संबंध बनाने उनके व्यवसाय विकास को बढ़ावा देने के विज़न को बढ़ावा मिलेगा।

संजीव मोघे, प्रेसिडेंट और हेड – कार्ड्स और पेमेंट्स, एक्सिस बैंक ने लॉन्च के मौके पर कहा, “हम मर्चेंट समुदाय के लिए व्यापक डिजिटल समाधान पेश करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं, ताकि उन्हें अपने व्यवसाय की लागत कम करने और किफायती तरीके से डिजिटल भुगतान स्वीकार करने में मदद मिल सके। हमारी नई पेशकश नियो फॉर मर्चेंट्स, मर्चेंट समुदाय की सभी व्यावसायिक आवश्यकताओं के लिए वन-स्टॉप समाधान है। यह एप्लिकेशन हमें उनके व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित करने, सुविधा बढ़ाने और मज़बूत डिजिटल परितंत्र तैयार करने की दिशा में उनका समर्थन करने का शानदार मौका प्रदान करता है।”

एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी के बारे में, मिंटोक के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी, रमन खंडूजा ने कहा, “व्यवसायों के तेज़ी से डिजिटलीकरण को अपनाए जाने के बीच, एक्सिस बैंक के साथ हमारी साझेदारी का लक्ष्य आज के दौर के एसएमई को सशक्त बनाने के लिए सहज तकनीक और अत्याधुनिक समाधान प्रदान करना है। हमारी प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता के साथ-साथ उनके विश्वास और वितरण का लाभ उठाते हुए, नियो फॉर मर्चेंट्स ऐप भुगतान, वित्त और वाणिज्य में मर्चेंट परितंत्र की उभरती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है।”

ऋषि छाबड़ा, मर्चेंट सेल्स एवं अधिग्रहण प्रमुख, वीज़ा, भारत एवं दक्षिण एशिया ने कहा, “हमें नियो फॉर मर्चेंट्स पेश करने के लिए एक्सिस बैंक और मिंटोक के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। यह एक परिवर्तनकारी मोबाइल ऐप है, जो मर्चेंट और छोटे व्यवसायों को डिजिटल-फर्स्ट वर्ल्ड में आगे बढ़ने और प्रतिस्पर्धा करने में मदद करता है। यह समाधान गतिशील, उद्यमी भारतीय व्यापारियों की आकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जबकि विकास के लिए सुविधा, दक्षता और मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। हम वीज़ा के साथ, अपने ग्राहकों के साथ वाणिज्य के भविष्य को आकार देते हैं और हर जगह, हर किसी के लिए सुरक्षित और निर्बाध भुगतान अनुभव प्रदान करते हैं।“

एक्सिस बैंक देश में मर्चेंट-अधिग्रहण व्यवसाय के लिहाज़ से सबसे बड़ा संगठन है, जिसकी जून 2024 तक पीओएस टर्मिनल बाज़ार हिस्सेदारी 20.8% थी। इसके पास 18.67 लाख टर्मिनल का स्थापित आधार है जो देश भर में फैला हुआ है और मेट्रो के साथ साथ अन्य शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के सभी श्रेणियों के मर्चेंट को सेवा प्रदान करता है। बैंक ने पिछले 12 महीनों की अवधि (जून 23–जून 24) में 43% की वृद्धिपरक बाज़ार हिस्सेदारी हासिल की।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »