NEW English Version

जल्द शहर की पेयजल आपूर्ति में होगा सुधार

शहर की पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त विनोद कुमार ने रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बावजूद अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में शहर की पेयजल व्यवस्था में सुधार लाने के लिए नगर निगम संपत्ति विभाग जल निगम और जलकल विभाग के अभियंताओं के साथ समीक्षा करते हुए अगले तीन दिनों में जल निगम द्वारा निर्माण कराये जाने वाले ट्यूबवेल सीडब्ल्यूआर और ओवरहेड टैंक भूमि का चिन्हाकन करते हुए नजरिया नक्शा तैयार करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं।

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में जल निगम के ग्रुप सी और ग्रुप बी योजना अंतर्गत नलकूप निर्माण ओवरहेड टैंक भूमिगत जलाशय के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई समीक्षा बैठक में सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को सभी वार्डों में फिजिकल विजिट करते हुए परियोजना अंतर्गत लगाए जाने वाले नलकूप भूमिगत जलाशय व अवर जलाशय के लिए भूमि जल निगम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।

समीक्षा बैठक में ग्रुप सी के अंतर्गत 19 नलकूप के लिए भूमि की आवश्यकता है जिसमें 7 नलकूप व 1 सीडब्ल्यूआर हेतु नजरिया नक्शा प्रस्तुत करने और अवशेष 12 नलकूप के लिए भूमि तलाशने करने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त को दिए।

वही ग्रुप बी के अंतर्गत वार्ड 3 में गाटा संख्या 134 में नए नलकूप निर्माण हेतु भूमि प्रस्ताव का नजरिया नक्शा और 8 नलकूप को दिसंबर 2024 के अंत तक सीधी आपूर्ति से जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त ने वार्ड 44 में 9 नलकूप के लिये भूमि तलाशने एवं प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने वार्ड 35 में ओवरहेड टैंक, भूमिगत जलाशय एवं 9 नलकूप हेतु भूमि चिन्हाकन व वार्ड 51 में ओवरहेड टैंक भूमिगत जलाशय एवं 9 नलकूप हेतु भूमि चिन्हाकन करने के निर्देश भी सहायक नगर आयुक्त को दिए।

नगर आयुक्त ने बताया जल निगम जलकल विभाग और नगर निगम की संपत्ति विभाग की संयुक्त टीम सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में गठित की गई है जो अगले तीन दिनों में इस दिशा में काम करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी निश्चित रूप से नए नलकूप ओवरहेड टैंक भूमिगत जलाशय के निर्माण से पेयजल आपूर्ति आने वाले दिनों में प्रभावी बनने की संभावना है।

समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह अधिशासी अभियंता अजय कुमार राम अधिशासी अभियंता जल निगम जिया उल हक सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह अवर अभियंता जल निगम अबू हसन हिमांशु सिंह अमित द्विवेदी अली मुर्तजा नरेंद्र सिंह स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक एहसान रब मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »