NEW English Version

महापौर के विश्वास और विकास से नई कार्यकारिणी का निर्विरोध हुआ गठन

गुरुवार को महापौर प्रशान्त सिंघल के नेतृत्व वाले नगर निगम बोर्ड कार्यकाल की दूसरी कार्यकारणी के 6 सदस्यों का चयन बिना किसी विरोध के जवाहर भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यकारणी के 6 सदस्य वार्ड 43 पार्षद अंजना गुप्ता वार्ड 63 पार्षद आराधना मित्तल वार्ड 37 पार्षद कुलदीप पांडे वार्ड 76 पार्षद दीपू शर्मा वार्ड 81 पार्षद नदीम खान व वार्ड 19 पार्षद विनोद कुमार के सेवानिवृत्त होने पर निर्वाचन कराया गया। कार्यकारणी के 6 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 13 पार्षदो ने आवेदन किया। निर्वाचन अधिकारी वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त की देखरेख में निर्वाचन कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता के लिए नगर आयुक्त विनोद कुमार द्वारा सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल किशोर को भी सहयोग के लिये बुलाया गया था लेकिन बिना निर्वाचन के ही नगर निगम कार्यकारणी के 6 सदस्यों का चयन बिना किसी विरोध के संपन्न हुआ।

6 सदस्यों के चयन की प्रक्रिया को महापौर प्रशान्त सिंघल, नगर आयुक्त विनोद कुमार व अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह के दिशा निर्देशन में निर्धारित गाइड लाइन व कार्यकमनुसार सम्पन्न कराया गया।

6 सदस्यों के चयन की प्रक्रिया के संबंध में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया निर्वाचन प्रक्रिया में 99 वोटर जिसमे 90 पार्षद व 9 पदेन सदस्यों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था के लिए सुबह 9.30 से 10 बजे 6 सदस्यों के लिए नामांकन, सुबह 10 से 10.30 बजे नामांकन वापसी का समय 10.30 से 11.00 बजे नामांकन पत्रों की जांच 11 बजे से 11.15 बजे यदि निर्वाचन अपरिहार्य हुआ तो उमीदवारों के नाम की घोषणा, 11.15 से 12.00 बजे शलाका पत्र तैयार किया जाना, 12 बजे से 1 बजे मतदान की अवधि अपराह्न 1 बजे से मतगणना मतपत्रों की गणना प्रकिया समाप्त होने के बाद निर्धारित कार्यक्रम जारी किया गया लेकिन निर्वाचन प्रकिया में कोई आपत्ति प्राप्त न होने पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की घोषणा की गई। निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र की बिक्री हुई जिसमें निर्धारित अवधि में 13 पार्षदों ने नामांकन किया जिसमें वार्ड 84 नूर अब्बासी, वार्ड 73 मोहम्मद असलम नूर, वार्ड 67 संजय पंडित, वार्ड 41 निरंजन सिंह वार्ड 47 आसिफ वार्ड 20 करन वार्ड 60 राज बहादुर वार्ड 21 सूरज वार्ड 69 योगेश कुमार वार्ड 58 अनिल सेंगर, वार्ड 55 मोहम्मद तारिक वार्ड 29 नरेंद्र कुमार सैनी वार्ड 71 मोहम्मद आदिल किया ने नामांकन पत्र क्रय किया।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 13 पार्षदो ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा किया जबकि जबकि 07 पार्षद वार्ड 60 राज बहादुर वार्ड 71 मोहम्मद आदिल व 29 नरेंद्र कुमार सैनी वार्ड 67 संजय पंडित वार्ड 21 सूरज वार्ड 55 मोहम्मद तारिक वार्ड 29 नरेंद्र कुमार ने नाम वापिस लिया शेष 6 पार्षद जिनमे वार्ड 73 असलम नूर वार्ड 41 निरंजन सिंह वार्ड 47 आशिफ़ वार्ड 20 करन वार्ड 69 योगेश कुमार वार्ड 58 अनिल कुमार सेंगर को नए कार्यकारणी सदस्यों के रूप में निर्विरोध चुना गया।

नई कार्यकारिणी:

क्रमांकनामदलवार्ड
1.असलम नूरसपा73
2.निरंजन सिंहबीजेपी41
3.आसिफ सपा47
4.करन माहौरबीजेपी20
5.योगेश कुमार सिंघल बीजेपी69
6.अनिल सेंगरबीजेपी58
7.दिनेश कुमारबीजेपी14
8.मो. हफ़ीज़ अब्बासीसपा72
9.मो. शाकिरसपा45
10.रीनू सैनीबीजेपी06
11.मो. गुलजारसपा64
12.मुशर्रफ हुसैन महजरसपा83

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा नए कार्यकारणी सदस्यों के आगमन से नगर निगम बोर्ड को नई ऊर्जा व नई सोच मिलेगी सभी पार्षद व नागरिकों के सहयोग से अलीगढ़ में विकास की नई परिभाषा लिखी जाएगी और इस बोर्ड के कार्यकाल को इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा

बोर्ड अधिवेशन में मंचासीन महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त विनोद कुमार अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सचिव सचिवालय अशोक सिंह माननीय पार्षदगण कुलदीप पाण्डेय पुष्पेंद्र कुमार जादौन अनिल कुमार सेंगर शेर सिंह सैनी संजय पंडित स्नेह सिंह बघेल मोहम्मद हाफ़िज अब्बासी नीलाफेर दीपू शर्मा असलम नूर उस्मान जीनस मोहम्मद नदीम खां हरीश कुमार मुशरर्फ हुसैन नूर अब्बासी नसरीन खालिदा तबस्सुम आसिया आसिफ शाहिद अली योगेंद्र पाल सिंह उम्मेद आलम नईम अहमद भूपेंद्र सिंह संजीव कुमार शाहिन सुभाष शर्मा शबाना असलम राज बहादुर आमना बेगम छोटेलाल शर्मा आराधना मित्तल मोहम्मद गुलजार हारून अब्दुल मूतलिब बॉबी कुमार सुनील कुमार राजकुमार पवन कुमार नरेंद्र कुमार सैनी दिनेश भारद्वाज पुष्पा देवी सुरेंद्र प्रताप विनीत कुमार स्वर्णलता वार्ष्णेय निरंजन सिंह अंजना गुप्ता मोहम्मद शाकिर इमरान खां ओमवती मनोज कुमार विमलेश सिंह रीनू सैनी राकेश ठाकुर लाल सिंह अंशु अग्रवाल पार्वती देवी वीनेश नसी अहमद दिनेश कुमार केला देवी आजाद सिंह महावीर सिंह अगन लाल विनोद कुमार करन सूरज हरिओम कुमार उपनगर आयुक्त अमित कुमार सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता यात्रिक अजय राम मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर नगर स्वास्थ्य अधिकारी रमाकांत त्यागी कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी राजेश गुप्ता सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह कर्नल सुनील दत्त शर्मा कर अधीक्षक आरके कमल बेचन सिंह विशाल सिंह नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल विजय गुप्ता स्टोनो देश दीपक सतीश शर्मा मीडिया सहायक एहसान रब प्रेम बाबू सुबोध शर्मा सतेंद्र सिंह तरुण पाठक राजीव कुमार डॉ तरुण शर्मा आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »