NEW English Version

पहला प्‍यार <1%  चांस: जिन्‍दगी में अचानक आया एक मोड़ मुरली को मुश्किल वक्‍त में दिखाएगा आशा की किरण!

पहला प्‍यार <1%  चांस: कृष राव ने अपने साथी कलाकार और ऑन-स्‍क्रीन पिता सुशील बोंथियाल के साथ अपने रिश्‍ते पर बात की

सोनी लिव की नई सीरीज ‘पहला प्‍यार <1%  चांस’ को दर्शकों से बड़ी तारीफें मिल रही हैं। इस शो में कृष राव और अरिस्‍ता मेहता जैसी नई प्रतिभाएं हैं। इस शो की कहानी मुरली शर्मा (कृष राव) के इर्द-गिर्द घूमती है,  जो पटना शहर जाता है और जहां उसे नंदिनी सिन्‍हा (अरिस्‍ता मेहता) से प्‍यार हो जाता है। आने वाले एपिसोड्स में हम मुरली को नंदिनी के प्‍यार में मुश्किलों का सामना करते देखेंगे। वहीं मुरली की जिन्‍दगी में उस समय भूचाल आ जाता है, जब उसके पिता विनोद की नौकरी खतरे में पड़ जाती जाती है।

विनोद पर कथित रूप से घूस लेने का आरोप लगता है और उनका परिवार निराश हो जाता है। अपना घर खोने और रतलाम वापस लौटने की संभावना से नंदिनी के साथ भविष्‍य बनाने के मुरली के सपने टूटते नजर आते हैं। हालांकि परिवार पर आये इस संकट के बीच उम्‍मीद की एक किरण दिखाई पड़ती है। मुरली के पिता उसे पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिये प्रोत्‍साहित करते हैं, ताकि उसे स्‍कॉलरशिप मिल सके। इस तरह से वह पटना में नंदिनी के करीब रह सकेगा।

नये एपिसोड पर अपनी बात रखते हुए, कृष राव (मुरली शर्मा) ने कहा, ‘’मुझे बहुत खुशी है कि दर्शक हमारे शो ‘पहला प्‍यार’ को इतना पसंद कर रहे हैं और यह सचमुच मेरा सौभाग्‍य है। इसके अलावा, नया एपिसोड एक पिता और उसके बेटे के बीच का बेहद महत्‍वपूर्ण रिश्‍ता दिखाता है। मुरली को बड़ी जरूरत के वक्‍त अपने पिता का सहयोग मिलता है और वह पढ़ाई में भी कमाल कर दिखाने में मदद पाता है। इस शो के कारण मेरे ऑन-स्‍क्रीन पिता और एक्‍टर सुशील बोंथियाल के साथ मेरा रिश्‍ता मजबूत हुआ है। मुझे आशा है कि दर्शक हमें और हमारे शो को ऐसे ही अपना प्‍यार देते रहेंगे।‘’

‘पहला प्‍यार <1%  चांस’ को कहानियाँ कहने में माहिर दिलीप झा ने लिखा है। इसका निर्माण आरएनडी फिल्‍म्‍स ने  किया है और रितेश मोदी इसके निर्देशक हैं।

क्‍या मुरली को इस मुश्किल घड़ी में नंदिनी का साथ मिलेगा। जानने के लिये देखते रहिये  ‘पहला प्‍यार <1% चांस’, हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7 बजे सिर्फ सोनी लिव पर

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »