NEW English Version

भारत में 2 मिलियन किसानों को कृषि इनपुट और क्रेडिट उपलब्ध कराने हेतु मास्टरकार्ड ने ग्रामोफोन के साथ की साझेदारी

मास्टरकार्ड ने आज एक प्रमुख एग्रीटेक प्लेटफॉर्म, ग्रामोफोन के साथ साझेदारी की घोषणा की, ताकि भारत में मास्टरकार्ड कम्युनिटी पास प्लेटफॉर्म पर 2 मिलियन छोटे किसानों को कृषि इनपुट तक आसान पहुंच प्रदान की जा सके। ये दोनों संस्थाएं ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में किसानों के लिए कम्युनिटी पास- जो एक वित्तीय समावेशन कार्ड है, के माध्यम से ऑफ़लाइन भुगतान संभव करने की दिशा में काम करेंगी। ग्रामोफोन से यह भी उम्मीद है कि वे अपने मौजूदा पांच लाख किसानों को ऑफ़लाइन भुगतान और क्रेडिट की सुविधा भी प्रदान करेंगे।

कम्युनिटी पास, अनुकूल बाजार कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद पाने के स्थायी स्रोत और आपूर्ति श्रृंखला का समय पर लाभ उठाने के लिए पैसों से जु़ड़ी जरूरतें पूरी करने हेतु वित्तपोषण की तलाश करने वाले खरीदारों; और विश्वसनीय बाजार, उचित मूल्य और क्रेडिट की उपलब्धता की तलाश में लगे छोटे किसानों के लिए, डिजिटल इकोसिस्टम प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म कृषि क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों को केंद्रीकृत कृषि बाजार में एक-दूसरे के निकट लाता है, जिससे कृषि समुदायों पर सामूहिक सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है। कम्युनिटी पास सेवाओं में एक ऑफ़लाइन भुगतान कार्ड और इनपुट क्रेडिट की व्यवस्था भी शामिल है, जिसे आने वाले महीनों में शुरू किया जाएगा।

ग्रामोफोन के साथ यह सहयोग सुनिश्चित करेगा कि किसान उचित मूल्य पर सही इनपुट खरीद सकें। इस सेवा को इस वर्ष के अंत में शुरू किया जाएगा, जिसमें इनपुट और ऑफ़लाइन भुगतान की व्यवस्था शामिल होंगी, जबकि क्रेडिट की उपलब्धता की व्यवस्था अगले वर्ष के आरम्भ में शुरू की जाएगी। इसके अलावा, ग्रामोफोन अपने सदस्यों के लिए ऑफ़लाइन उपयोग किए जा सकने वाले कार्ड के माध्यम से नवाचारी लॉयल्टी/कैश-बैक योजनाएं शुरू करने की योजना बना रहा है। इस सहयोग के माध्यम से, ग्रामोफोन अपने किसान उत्पादक संगठनों और छोटे खुदरा विक्रेताओं के लिए कार्यशील पूंजी की आसान उपलब्धता संभव करने का भी प्रयास कर रहा है ताकि इनपुट को बढ़ावा दिया जा सके और व्यवसाय को बढ़ाया जा सके।

मास्टरकार्ड के कम्युनिटी पास मार्केट्स के प्रमुख रिकार्डो पारेजा ने कहा, “भारत सरकार के कृषि क्षेत्र को डिजिटाइज़ करने के विज़न के अनुरूप, मास्टरकार्ड किसानों के लिए क्रेडिट और इनपुट की उपलब्धता को आसान बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए कृषि इकोसिस्टम के प्रमुख हितधारकों को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए प्रयास कर रहा है। ग्रामोफोन के साथ यह सहयोग सुनिश्चित करेगा कि किसान अपनी पसंद के अच्छी गुणवत्ता वाले इनपुट को आसान क्रेडिट शर्तों पर प्राप्त कर सकें, साथ ही इंटरनेट कनेक्टिविटी या स्मार्टफोन के बिना भी डिजिटल भुगतान के लाभ पा सकें।” 

तौसीफ खान, सह-संस्थापक, ग्रामोफोन ने कहा, “ग्रामोफोन में, हमने अपने इन-हाउस तकनीकी प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगातार शीर्ष स्तर की कृषि सलाह और अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान किए हैं, इस प्रकार इनपुट से जु़ड़े कॉमर्स को बेहतर किया है। अब, हम मास्टरकार्ड की उन्नत तकनीकी व्यवस्था और उसके साझेदार नेटवर्कों को जोड़कर, भारत के कृषि इकोसिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए उत्साहित हो कर काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में एक पायलट प्रोजेक्ट से शुरू करके, हम इनपुट और क्रेडिट उपलब्ध कराकर किसानों की आय को 50-60% तक बढ़ाने लिए पूरे भारत में किसानों का सहारा बनने का लक्ष्य रखेंगे।” 

मास्टरकार्ड कम्युनिटी पास, ग्रामीण आबादी के लिए एक साझा, इंटरऑपरेबल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है जो अब तक आठ राज्यों के 25 जिलों में 2 मिलियन से अधिक भारतीय किसानों को लाभान्वित कर चुका है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »