NEW English Version

30 साल पुराने कचरा पॉइंट से शमशाद मार्केट वासियों को मिली निज़ात

अलीगढ़ की सफ़ाई व कचरा उठाने व्यवस्था में सुधार के साथ साथ सड़को को कचरा मुक्त बनाने की महापौर प्रशान्त सिंघल की मुहिम दिन प्रतिदिन रंग ला रही है। शहर की सड़कों को कचरा मुक्त करने की दिशा में नगर निगम ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 30 वर्ष पुराने शमशाद मार्केट कचरा पॉइंट को समाप्त कर शहर की सड़कों को कचरा मुक्त बनाने का बेहतरीन प्रयास किया है। पिछले दिनों महापौर प्रशांत सिंघल और नए नगर आयुक्त विनोद कुमार ने शहर की सफाई के लिए जिम्मेदार एसएफआई और अर्बन एनवयोटेक के साथ समीक्षा करते हुए शहर के पुराने कचरा पॉइंट को हटाने के निर्देश दिए थे। महापौर और नगर आयुक्त के सख़्त रुख़ को देखते हुए सर्किट 1 में एसएफआई व अर्बन कंपनी की निगरानी में शमशाद मार्किट पर वर्षो पुराने बड़े कचरा पॉइंट का अंत हो गया है। निश्चित रूप से सड़कों को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में एक अच्छा प्रयास नगर निगम ने किया है।

इस संबंध में नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया शहर की सड़कों को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में पिछले 20 दिन से लगातार निगरानी और समीक्षा की बदौलत 16 कचरा पॉइंट विलोपित हुए है उनमें से ही शमशाद मार्केट का कचरा पॉइंट एक है उन्होंने कहा शहर की सड़कों को पूर्ण रूप से कचरा मुक्त बनाने की दिशा में अलीगढ़ नगर निगम आगामी महीने  और कचरा प्वाइंटों को विलोपित करेगा।

उन्होंने बताया कि सर्किल 1 मे शमशाद मार्केट फ़िरदौस नगर फ्लाई ऑवर के पास सर्किल 2 मे सेंटर पांइट बाटा शोरूम मौव वाली गली सर्किल 3 शिवालिक अपार्टमेंट के पास एटा चुंगी सर्किल 4 मे छर्रा पुल से पहले हीरालाल कॉलेज के पास वैष्णोधाम सर्किल 5 मे भुजपुरा बाईपास आगरा रोड कान्हा गौशाला के पास सर्किल 6 मे हड्डी गोदाम चौराहा सराय मिया क़्वाटर के पास सर्किल 7 मे गूलर रोड गली नं 4 सराय लवरिया सर्किल 8 मे आईटीआई इंडस्ट्रियल एरिया आजाद नगर पॉइंट विलोपित किये गए है।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा निश्चित रूप से पब्लिक के विश्वास व सहयोग से शहर की सड़कों को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है और इसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं आने वाले दिनों में शहर की सड़कों को पूर्ण रूप से कचरा मुक्त बनाने व सड़को को साफ रखने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »